सस्ते मैकबुक से बाजार में धमाल मचाने की तैयारी में Apple

अगर आप कम बजट के कारण एप्पल मैकबुक नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि एप्पल साल 2018 की दूसरी तिमाही में 13 इंच का सस्ता मैकबुक लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि एप्पल ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। बता दें कि 13 इंच डिस्प्ले वाला मैकबुक एयर छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है।
फिलहाल बाजार में मौजूद मैकबुक एयर में 128 जीबी की स्टोरेज है और इसमें 8 जीबी रैम के साथ के साथ डुअल कोर आई5 प्रोसेसर है। पिछले साल इस लैपटॉप को कंपनी ने एक छोटा सा अपडेट दिया था। भारत में इसकी कीमत 77,200 रुपये है।

बता दें कि इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि एप्पल साल 2018 में 6.1 इंच का आईफोन और पेश करेगा। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि एप्पल इस साल डुअल सिम वाला आईफोन लॉन्च करेगा।KGI सिक्योरिटी एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के हवाले से कहा गया है कि एप्पल नए साल में 3 आईफोन बाजार में उतारेगा।

इनमें से 5.8 इंच की OLED डिस्प्ले और 6.5 इंच की OLED डिस्प्ले वाले iPhone शामिल होंगे। वहीं एक आईफोन 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले वाला भी होगा। बताया जा रहा है कि 6.5 इंच की डिस्प्ले वाले फोन को कंपनी iPhone X Plus के नाम से लॉन्च करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में