Posts

Showing posts with the label Mobile Rechage

अब ट्राई की वेबसाइट पर ही देख सकेंगे सभी प्लान, दे सकेंगे प्लान के बारे में अपनी राय

Image
दूरसंचार कंपनियों के अच्छे और सस्ते टैरिफ प्लान के लिए अब आपको इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। प्री-पेड हो या पोस्ट पेड, लैंडलाइन हो या ब्रॉडबैंड उपभोक्ता बस एक क्लिक में यह जान सकेंगे कि कौन सा प्लान सबसे बेहतर है। दूरसंचार नियामक ट्राई ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए सोमवार को अपनी वेबसाइट www.trai.gov.in पर सभी कंपनियों के प्लान दर्शाने की शुरुआत कर दी। इसके जरिये उपभोक्ता आसानी से सभी कंपनियों के प्लान की तुलना कर सकते हैं। दिल्ली सर्कल में उपभोक्ता अब प्री-पेड व पोस्ट पेड मोबाइल, ब्रॉडबैंड के मासिक किराए की तुलना कर सकते हैं। सभी 22 सर्कल में इस सेवा की शुरुआत एक माह में हो जाएगी। फिलहाल अन्य सर्कल के डाटा पर परीक्षण का काम चल रहा है। ट्राई के चेयरमैन आरए शर्मा का कहना है कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नियामक सभी कदम उठा रहा है। यह ऐसी व्यवस्था है, जिसके जरिये उपभोक्ता आसानी से जान सकेंगे कि कौन सी कंपनी किस दर पर प्लान दे रही है। उपभोक्ता वेबसाइट के जरिये अच्छा और सस्ता प्लान आसानी से चुन सकेंगे। यही नहीं, उपभोक्ता किसी प्लान के बारे में अपनी राय भी दे सकेगा। दूरसंचार क्षेत्र ...

Airtel का बड़ा धमाका, 50 रुपये से कम में मिल रहा 3GB डाटा

Image
Airtel ने इस बार डाटा पैक से अपने ग्राहकों को खुश करने का प्लान बना लिया है। कंपनी ने जियो से भी सस्ता डाटा प्लान पेश किया है। हम यहां बार-बार डाटा पर जोर इसलिए दे रहे हैंं क्योंकि कंपनी ने इस प्लान में कॉलिंग की सुविधा नहीं है। एयरटेल ने 49 रुपये का एक डाटा प्लान लॉन्च किया है जिसमें 3 जीबी डाटा मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 1 दिन की है और यह प्लान सिर्फ प्री-पेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान में पहले 2 जीबी डाटा मिलता था। इसके अलावा कंपनी के पास कई दूसरे प्लान भी है जिसमें काफी डाटा मिल रहा है। जैसे- 92 रुपये वाले प्लान में 6 जीबी डाटा मिल रहा है और इसकी वैधता 7 दिनों की है। अभी हाल ही में Airtel ने 65 रुपये के एक प्लान को लॉन्च किया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा मिलेगा, हालांकि डाटा की स्पीड 4जी नहीं, बल्कि 2G और 3G होगा। एक जरूरी बात आपको बता दें कि अभी ये प्लान कुछ ही यूजर्स के लिए हैं इसलिए रिचार्ज कराने से पहले माय एयरटेल और वेबसाइट से अपना प्लान चेक कर लें।

Vodafone लाया रोज 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला सस्ता प्लान

Image
नए फाइनेंशियल ईयर को लेकर सभी टेलीकॉम कंपनियों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में रोज नए-नए प्लान बाजार में आ रहे हैं। सभी कंपनियां जियो की टक्कर में प्लान पेश कर रही हैं लेकिन उसे पछा़ड कोई भी नहीं रहीं। इसी बीच वोडाफोन ने 255 रुपये का नया प्री-पेड प्लान बाजार में उतारा है। वोडाफोन के इस प्लान की टक्कर जियो के 198 रुपये और एयरटेल के 249 रुपये वाले प्लान से होगी। वोडाफोन के इस प्लान में रोज 2 जीबी 3जी-4जी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। इस प्लान में रोज 100 SMS भी मिलेंगे। हालांकि यह प्लान फिलहाल कुछ ही सर्किल में मिल रहा है। इसलिए रिचार्ज करवाने से पहले अपना प्लान चेक कर लें। बता दें कि इससे पहले आइडिया ने भी 249 रुपये का नया प्लान पेश किया है। यह प्लान प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। इस प्लान में रोज 2GB 3G/4G डाटा मिलेगा। साथ में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और रोमिंग में फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

Airtel 4जी सिम खरीदने पर फ्री में दे रहा है 30GB डाटा, ऐसे करें क्लेम

Image
भारत के सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने अपने 4जी यूजर्स के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। एयरटेल 3जी से 4जी में आने वाले अपने ग्राहकों को फ्री में 30 जीबी डाटा दे रहा है। इस ऑफर के तहत हर रोज 1 जीबी डाटा 30 दिनों तक मिलेगा। इस ऑफर को पेश करते हुए भारती एयरटेल की सी.एम.ओ. वाणी वेंकटेश ने कहा, ‘‘लोग तेजी से 4जी स्मार्टफोन्स अपना रहे हैं। लाखों ग्राहक 3जी से 4जी में अपग्रेड हो रहे हैं। हमारा यह ग्राहकों को लाभ देने वाले सबसे बड़े प्रोग्राम्स में से एक है और इस पहल से हमारे ग्राहकों को 4जी स्पीड का अनुभव मिलेगा।’’ इस ऑफर के तहत फ्री में 30 जीबी डाटा लेने के लिए अपने 3जी सिम को 4जी में कंवर्ट करना होगा और फिर डाटा के लिए ग्राहक टोल फ्री नंबर 51111 या माय एयरटेल ऐप में जाकर क्लेम कर सकते हैं। दावा करने के 24 घंटों के भीतर 30 जीबी फ्री में मिल जाएगा।

Airtel अपने इन ग्राहकों को फ्री में दे रहा है 1000GB डाटा, जानें इसके बारे में

Image
अगर आप भी ब्रॉडबैंड सर्विस यूज करते हैं और साथ ही आप Airtel के ग्राहक हैं तो एयरटेल ने आपको शानदार तोहफा दिया है। एयरटेल ने अपने Airtel Big Byte Offer को अक्टूबर 2018 तक बढ़ा दिया है। इसे पहली बार मई 2017 में लॉन्च किया गया था उस इसकी वैधता 31 मार्च 2018 तक ही थी। एयरटेल के इस प्लान में 1000GB तक फ्री डाटा मिलता है। एयरटेल के इस ऑफर के तहत नए ग्राहक 1000GB तक बोनस डाटा पा सकते हैं। वहीं कंपनी ने कहा भी है कि अगर आपका डाटा इस महीने खत्म नहीं होता है तो आप उसे अगले महीने यूज कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत एयटेल के पास दो V-Fiber प्लान हैं जिनकी कीमत 1099 रुपये और 1299 रुपये है, हालांकि यह कीमत सिर्फ दिल्ली सर्किल के लिए है। 1099 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में 100Mbps की स्पीड से हर महीने 250GB डाटा मिलेगा और 1०००GB डाटा एक्सट्रा मिलेगा। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग तथा 1 साल के लिए अमेजॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। वहीं 1299 रुपये वाले प्लान में 350GB डाटा एक महीने की वैधता के साथ 100Mbps की स्पीड से मिलेगा। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग के...

जियो प्राइम की बढ़ी वैलिडिटी, अब ये हैं रिचार्ज करवाने वाले 7 बेस्ट प्लान्स

Image
रिलायंस जियो ने अपने प्राइम यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए मेंबरशिप की वैधता फ्री में 1 साल यानी 31 मार्च 2019 तक बढ़ा दी है। वहीं इसके बाद कई यूजर्स इस बात से परेशान हैं कि कंपनी ने कहीं प्लान भी तो नहीं बदले हैं तो चलिए आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए हम 7 प्लान्स के बारे में आपको बताते हैं। इस प्लान की कीमत 19 रुपये है और इसमें 150MB डाटा, 20 SMS मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 1 दिन की होगी। इस प्लान की कीमत 52 रुपये है और इसमें 1.05GB डाटा मिलेगा जिसमें से हर रोज आप 1GB इस्तेमाल कर पाएंगे। इस प्लान में 70 SMS भी मिलेंगे और इसकी वैधता 7 दिनों की होगी। इस प्लान की कीमत 98 रुपये है और इसमें 2GB डाटा मिलेगा, साथ ही 300 SMS भी मिलेंगे। इसकी वैधता 28 दिनों की होगी। 149 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी और इसमें 42GB डाटा मिलेगा जिसमें से रोज 1.5GB इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें रोज 100 SMS भी मिलेंगे। 198 रुपये वाले प्लान में 56GB डाटा मिलेगा जिसमें से हर रोज 2GB यूज किया जा सकेगा। साथ ही रोज 100 SMS मिलेंगे और इसकी वैधता 28 दिनों की होगी। इस प्लान की कीमत 299 रुपये है और इसमें...

Airtel ने फिर अपडेट किए ये 4 प्लान, अब मिलेगा दोगुना डाटा

Image
एयरटेल ने एक बार फिर से अपने प्लान अपडेट किए हैं, हालांकि इस बार कंपनी ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों को तोहफा दिया है। Airtel ने अपने माय प्लान इनफिनिटी को अपडेट किया है जिसमें 399 रुपये से लेकर 1,199 रुपये तक के प्लान शामिल हैं। इन प्लान्स में अब पहले से दोगुना डाटा मिल रहा है। तो आइए जानते हैं सबसे पहले 399 रुपये वाले प्लान के बारे में। 399 रुपये का प्लान इस पोस्टपेड प्लान में पहले 10 जीबी डाटा मिलता था लेकिन अब 20 जीबी मिल रहा है। डाटा के अलावा इस प्लान में रोमिंग सहित सभी लोकल और एसटीडी कॉल अनलिमिटेड होंगी। इस प्लान में Wyink म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। 499 रुपये का प्लान इस प्लान में अब 40 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा के अलावा इस प्लान में रोमिंग सहित सभी लोकल और एसटीडी कॉल अनलिमिटेड होंगी। इस प्लान में Wyink म्यूजिक और 1 साल के लिए अमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्शन भी मिलेगा। 799 रुपये का प्लान इस प्लान में अब 60 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा के अलावा इस प्लान में रोमिंग सहित सभी लोकल और एसटीडी कॉल अनलिमिटेड होंगी। इस प्लान में Wyink म्यूजिक और 1 साल के ...

एयरटेल ने दिया तोहफा, Airtel TV ऐप पर फ्री में देख सकेंगे IPL 2018 के सभी मैच

Image
एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। एयरटेल ने अपने वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप एयरटेल टीवी पर अपने ग्राहकों के लिए आगामी वीवो आईपीएल 2018 के सभी लाइव मैचों की अनलिमिटेड फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा हाॅटस्टार के जरिए देगी। इसके लिए कंपनी ने ऐप का नया वर्जन भी पेश किया है। नए अपडेट के बाद एयरटेल टीवी यूजर्स अपनी पसंदीदा टीमों का चयन कर उन्हें फॉलो कर सकते हैं, जो मैच खेले जा रहे हैं उनकी खबर जान सकते हैं और आने वाले शिड्यूल की जानकारी भी ले सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को मैच के नोटिफिकेशन भी मिलेंगे। वहीं जियो की तरह एयरटेल ने भी अपने ऐप में इंटरेक्टिव गेम्स और कन्टेस्ट कराएगा जिसमें भाग लेकर पुरस्कार जीते जा सकते हैं। बता दें कि एयरटेल ऐप का इस्तेमाल सिर्फ एयरटेल के यूजर्स की कर सकेंगे। गौरतलब है कि एयरटेल टीवी ऐप पर सभी कन्टेंट जून 2018 तक एयरटेल के पोस्टपेड और प्रीपेड ग्राहकों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं।

Idea ने पेश किया सबसे सस्ता प्लान, 19 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा

Image
जियो, वोडाफोन और एयरटेल की टक्कर में अब Idea ने भी नया और सस्ता प्री-पेड प्लान पेश किया है। आइडिया ने 19 रुपये का प्री-पेड  प्लान बाजार में उतारा है। इस प्लान के तहत कंपनी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा दे रही है। आइडिया के इस प्लान की सीधी जियो के 19 रुपये वाले प्लान और एयरटेल के 29 रुपये वाले प्लान से होगी। बता दें कि जियो के 19 रुपये वाले प्लान में 150MB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 SMS मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 1 दिन की होगी। वहीं एयरटेल के 29 रुपये वाले में भी 150MB डाटा मिलता है। 20 SMS मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 1 दिन की होगी।

रिलायंस जियो ने प्राइम मेंबर्स को दिया तोहफा, अगले साल तक फ्री में जियो जी भरके

Image
रिलायंस जियो की ओर से जिस प्राइम मेंबरशिप का आप सभी को इंतजार था, कंपनी ने उसकी घोषणा कर दी है। ऐसे में अगर आप एक जियो यूजर्स हैं तो आपको इस बात के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है कि 31 मार्च के बाद आपकी सर्विस बंद हो जाएगी या फिर आपने जो रिचार्ज कराया है उसका क्या होगा। रिलायंस जियो ने अपने सभी प्राइम यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए प्राइम सर्विस की वैलिडिटी को बढ़ा दी है और आप निश्चिंत होकर एक साल तक जियो के शानदार ऑफर्स का आनंद ले सकेंगे। तो आइए जानते हैं कि 31 मार्च के बाद आपकी प्राइम सर्विस की वैलिडिटी कब तक बढ़ेगी और आपको क्या फायदे मिलेंगे।

Vodafone लाया शानदार ऑफर, हर रोज जीत सकते हैं iPhone 8

Image
Vodafone इंडिया ने अपने यूजर्स के लिए शानदार ऑफर का ऐलान किया है, हालांकि यह ऑफर मार्च से ही चल रहा है और 9 अप्रैल को खत्म होने वाला है। वोडाफोन ने ऑफर का नाम Pugathon गेम रखा है। इस गेम में आप हर रोज एक आईफोन 8 जीत सकते हैं। इसके अलावा इसके तहत हर रोज सभी यूजर्स को गिफ्ट कूपन भी मिल रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस ऑफर की शर्तों के बारे में।

खत्म हो गया है जियो का 1GB डाटा तो ऐसे FREE में डाउनलोड करें फिल्में

Image
आप में से कई लोग जियो का सिम यूज कर रहे होंगे और कई लोग एयरटेल व वोडाफोन के यूजर होंगे। इस समय बाजार में कई सारे प्लान में है जिनमें रोज 1 जीबी डाटा मिल रहा है और रोज 1 जीबी डाटा वाला प्लान भी लोग ले रहे हैं, लेकिन अगर 1 जीबी डाटा खत्म हो जाए तो 4जी स्पीड में फिल्म डाउनलोड करने का तरीका क्या है? चलिए आज हम आपको बताते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि यह सुविधा सिर्फ जियो यूजर्स के लिए ही है। वैसे आपको पता ही होगा कि जियो रात के 2 बजे से लेकर 5 बजे तक 4जी स्पीड में अनलिमिटेड डाटा देता है। इस दौरान आप 4जी स्पीड में अनलिमिटेड डाउनलोडिंग कर सकते हैं, लेकिन बड़ा सवाल है कि रात के 2 बजे से 5 बजे तक कौन अपनी नींद खराब करेगा। तो चलिए हम आपको इसका भी तरीका बताते हैं। अगर आप भी 1 जीबी डाटा खत्म होने के बाद 4जी स्पीड से डाउनलोडिंग करना चाहते हैं तो आपके पास दो ऑप्शन हैं। पहला जियो सिनेमा ऐप और दूसरा Advance Download Manager (ADM)। इन दोनों ऐप की मदद से आप वीडियो या फिल्म को रात 2 बजे से डाउनलोडिंग के लिए शिड्यूल कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें शिड्यूल करने का तरीका। Advance Download M...

Airtel लाया वोडाफोन की टक्कर में प्लान, 65 रुपये में 28 दिनों के लिए मिल रहा डाटा

Image
वोडाफोन के बाद अब एयरटेल ने भी नया प्लान पेश किया है। Airtel ने 65 रुपये के एक प्लान को लॉन्च किया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा मिलेगा, हालांकि डाटा की स्पीड 4जी नहीं, बल्कि 2G और 3G होगा। इसके अलावा Airtel ने 49 रुपये का भी प्लान बाजार में उतारा है जिसके तहत कंपनी 2GB 3G/4G डाटा दे रही है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। अब यह बात कंपनी ही बताएगी कि जब 49 रुपये में 2 जीबी डाटा मिल रहा है तो यूजर्स 65 रुपये में 1 जीबी डाटा वाले प्लान को क्यों खरीदेंगे। हालांकि ये दोनों प्लान कुछ ही सर्किल के लिए है। ऐसे में रिचार्ज कराने से पहले अपना प्लान जरूर चेक कर लें। बता दें एयरटेल के इस प्लान की टक्कर जियो फोन के लिए जारी जियो के 49 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1 जीबी डाट मिलता है। जियो के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इससे पहले कंपनी ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए 449 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें 40 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। डाटा के साथ मिलने वाली अनलिमिटेड कॉलिंग के तहत अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान...

जियो के रोज 5GB वाले प्लान की टक्कर में वोडाफोन ने पेश किए ये दो प्लान

Image
वैसे तो टेलीकॉम सेक्टर में एक-दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ पहले भी थी लेकिन जियो के आने के बाद यह होड़ काफी तेज हो गई। आए दिन हर रोज कंपनियां एक-दूसरे के प्लान की टक्कर में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा वाले प्लान बाजार में उतार रही हैं। इसी बीच वोडाफोन ने जियो के रोज 5 जीबी डाटा वाले प्लान की टक्कर में 2 नए प्लान पेश किए हैं जिनमें एक प्लान में रोज 3.5 जीबी और दूसरे में 4.5 जीबी डाटा मिलता है। तो आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।

31 मार्च को खत्म हो रही है Jio की प्राइम मेंबरशिप सर्विस, जानें आगे का क्या है प्लान?

Image
देशभर के सभी रिलायंस जियो यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप की वैधता 31 मार्च 2018 को खत्म हो रही है। इस सर्विस को जियो ने पिछले साल फरवरी लॉन्च किया था और इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2017 थी। 99 रुपये देकर कोई भी जियो यूजर्स 1 साल यानी 31 मार्च 2018 तक प्राइम सर्विस की मेंबरशिप ले सकता था। इस सर्विस के लेने के बाद यूजर्स को 1 साल तक कई सेवाएं फ्री में मिलेंगे और समय-समय पर ऑफर भी मिल रहे हैं, लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि 31 मार्च 2018 को प्राइम मेंबरशिप खत्म होने के बाद क्या होने वाला है?

बीएसएनएल दे रहा जियो को टक्कर, नए प्लान में मिलेगा 45GB डाटा और अनलिमिटेड कालिंग

Image
टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी बीएसएनएल प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए आए दिन प्लान्स में बदलाव और नए प्लान्स पेश कर रही है। इस बार कंपनी ने जियो को मात देने के लिए नया पोस्टपेड प्लान निकाला है। प्लान की डिटेल्स के साथ-साथ जानते हैं की बीएसएनएल का यह प्लान यूजर्स को आकर्षित करने और अपने साथ जोड़े रखने में किस तरह अन्य टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर देगा। बीएसएनएल प्लान डिटेल्स: बीएसएनएल के इस नए प्लान की कीमत 499 रुपये है। इसके अंतर्गत ग्राहकों को प्रति महीना अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 45GB डाटा मिल रहा है। इसमें रोमिंग के दौरान भी फ्री कालिंग की सुविधा दी जा रही है। यह प्लान सिर्फ पोस्टपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। जियो के 509 रुपये के पोस्टपेड प्लान से टक्कर: इसके मुकाबले जियो के 509 रुपये के पोस्टपेड प्लान के तहत कुल 60GB डाटा दिया जाता है। डाटा यूसेज की सीमा 2GB प्रति दिन की है। प्रीपेड ग्राहकों को भी फायदा : कंपनी ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए भी प्लान निकाला है। यह प्लान जियो को टक्कर देने के लिए पेश किया गया है। इसमें कंपनी मात्र 7 रुपये में 1GB डाटा उपलब्ध करवा रही है। इस पैक की वैलिडिटी ...

Airtel सिर्फ 9 रुपये में दे रहा है अनलिमिटेड कॉलिंग, रोमिंग में भी फ्री आउटगोइंग

Image
Airtel ने एक बार फिर से रिलायंस जियो पर हमला बोलते हुए नया प्लान पेश किया है। एयरटेल ने अपने प्री-पेड यूजर्स के लिए सिर्फ 9 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसमें अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिल रही है। इस प्लान की वैधता 1 दिन की है। इस प्लान में 100 एमबी डाटा और 100 मैसेज भी मिल रहे हैं। एयरटेल के इस प्लान की टक्कर जियो के 19 रुपये वाले पैक से होगी जिसमें 150 एमबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 मैसेज मिलते हैं। वहीं एयरटेल ने 23 रुपये का भी एक प्लान उतारा है जिसमें 200 एमबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 मैसेज रोज मिलेंगे। इस प्लाव की वैधता 2 दिन की है। अगर आप एयरटेल का 9 रुपये वाला पैक लेना चाहते हैं तो कंपनी की वेबसाइट और माय एयरटेल ऐप से रिचार्ज कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले हाल ही में एयरटेल ने 93 रुपये को अपडेट किया है जिसमें अब 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेगा।हालांकि कंपनी के 93 रुपये वाले प्लान अभी कुछ ही यूजर्स को मिल रहा है। बाकि यूजर्स को अभी इंतजार करना होगा। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि रिचार्ज ...

Idea ने लॉन्च किया रोज 7GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

Image
Idea सेलुलर ने एक बार फिर से वापसी करते हुए दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन दोनों प्लान में क्रमशः रोज 5 जीबी और 7 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज SMS जैसे फायदे मिल रहे हैं। साथ ही बता दें कि इनमें से एक प्लान की वैधता 28 दिन और दूसरे की 35 दिन की होगी। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

जियो ने लॉन्च किया टेलीकॉम इतिहास का सबसे बड़ा ऑफर, 31 मार्च तक मिलेंगे फायदे

Image
जियो ने इस बार ऐसा ऑफर पेश किया है जो किसी भी दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को सोचने पर मजबूर कर देगा। जियो ने भारत में बिकने वाले सभी कंपनियों के स्मार्टफोन के साथ 2,200 रुपये कैशबैक की घोषणा की है। यानी अगर आप 15 फरवरी से 31 मार्च 2018 के बीच कोई भी स्मार्टफोन खरीदते हैं तो आपको 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। दूसरे शब्दों में कहें तो अगर आप 6,999 रुपये का फोन खरीदते हैं तो कैशबैक के बाद उस फोन की कीमत 4,799 रुपये हो जाएगी। तो आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में विस्तार से।

Jio फ्री में दे रहा है 10GB डाटा, आपको नहीं मिला तो यह नंबर डायल करें

Image
रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को होली के खास मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। जियो अपने यूजर्स को फ्री में 10 जीबी दे रहा है, हालांकि यह फ्री डाटा अभी कुछ ही ग्राहकों को मिला है लेकिन आपको यह फ्री डाटा मिला है कि नहीं इसके लिए माय जियो ऐप में अपना प्लान चेक करें और अगर आपको डाटा नहीं मिला है तो एक नंबर को डायल करके आप इसके बारे में पता कर सकते हैं। इसकी जानकारी कंपनी ने ट्वीट करके दी है।