Posts

Showing posts with the label PIC NEWS

Oppo के दो स्मार्टफोन्स अब भारत में हुए सस्ते, नई कीमत 7,990 रुपये से शुरू

Image
चीनी स्मार्टफोन मेकर Oppo के A-सीरीज के दो स्मार्टफोन की कीमतों में भारत में बदलाव किया गया है. Oppo A1k के अकेले 2GB रैम मॉडल में 500 रुपये तक कीमत घटी है, तो वहीं Oppo A5s के 2GB और 3GB रैम मॉडलों की कीमतों में 1,000 रुपये तक कटौती की गई है. नई कीमतों में स्मार्टफोन को ऐमेजॉन इंडिया की साइट पर देखा जा सकता है. हफ्ते भर पहले कंपनी ने Oppo F11 Pro के 64GB वेरिएंट और Oppo A5 के 64GB में भी कटौती की थी. Oppo A1k की बात करें तो इसके अकेले 2GB रैम वेरिएंट की कीमत अब पुराने 8,490 रुपये की तुलना में घटाकर 7,990 रुपये कर दी गई है. वहीं Oppo A5s के 2GB रैम मॉडल की कीमत 9,990 रुपये से घटाकर 8,990 रुपये कर दी गई है. इसी तरह अब इस स्मार्टफोन के 3GB रैम मॉडल की कीमत 10,990 रुपये से घटकर 9,990 रुपये तक हो गई है. इन दोनों फोन्स की कीमतों में ये पहली कटौती है. नई कीमतों में इन स्मार्टफोन्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. Oppo A1k के स्पेसिफिकेशन्स इस स्मार्टफोन को अप्रैल के अंत में लॉन्च किया गया था. इसमें 6.1-इंच LCD डिस्प्ले, MediaTek Helio P22 प्रोसेसर, 2GB रैम, 8MP प्...

तैयार हो जाएं Xiaomi के नए TV के लिए, स्क्रीन होगी काफी बड़ी

Image
भारतीय मार्केट में Xioami MI TV काफी पॉपुलर हुआ है. हालत ये है कि कम समय में ही बिक्री के रिकॉर्ड टूटे और दूसरी कंपनियों को शाओमी ने पीछे छोड़ दिया है. इसकी दो वजहें रहीं – आक्रामक कीमत और क्वॉलिटी. हाल ही में कंपनी ने 32 इंच तक के टीवी मॉडल्स की कीमतों में कटौती की है और इसकी वजह जीएसटी है. अब शाओमी भारत में और बड़ी डिस्प्ले वाली टीवी लॉन्च करने की तैयारी में है. शाओमी के ऐलान के मुताबिक एक नया टीवी भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है. कंपनी ने एक ट्वीट में कहा है, ’14 फरवरी 2018 को भारत में शाओमी ने पहली बार टीवी लॉन्च किया और इतने ही समय में हम काफी दूर निकल गए हैं. हम यहां रूकने वाले नहीं है. TheBiggerPicture Coming soon. Stay Tuned!’ ट्वीट से ये साफ है कि कंपनी भारत में बड़ा टीवी लॉन्च करने की तैयारी में है और शायद इसी महीने इसे पेश किया जाएगा. चीन में कंपनी ने हाल ही में 65 इंच Mi TV 4 लॉन्च किया है. IDC की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2018 की दूसरी तिमाही में शाओमी भारत में नंबर-1 टीवी ब्रांड बना.  नवंबर 2018 में कंपनी ने दावा किया कि सिर्फ नौ महीने में कंपनी न...

Lenovo ने भारत में लॉन्च किया वी सीरीज का नया लैपटॉप, जानें कीमत व फीचर्स

Image
लेनोवो ने भारत में वी सीरीज के तहत नया लैपटॉप लेनोवो V330 लॉन्च किया है। इस लैपटॉप की भारत में शुरुआाती कीमत 48,000 रुपये है। लेनोवो के वी330 के खास फीचर की बात करें तो इसमें क्विक चार्जिंग बैटरी और बैकलाइट कीबोर्ड है। Lenovo V330 में 14 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। इस लैपटॉप में 720p का शटर के साथ वेबकैम दिया गया है। इसके अलावा यह लैपटॉप अलग-अलग स्टोरेज और विभिन्न प्रोसेसर मॉडल में मिलेगा। इसके शुरुआती मॉडल में इंटेल का एचडी ग्राफिक कार्ड, AMD रेडीऑन 530 2GB GDDR5 रैम और 20 जीबी तक बढ़ाई जा सकने वाली स्टोरेज है। लेनोवो के वी330 लैपटॉप में डॉल्बी ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर, हेडफोन-माइक्रोफोन जैक, दो  USB-C, 2 USB 3.0, 1 USB 2.0, HDMI और 4 इन 1 कार्ड रीडर स्लॉट है। इस लैपटॉप का वजन 1.6 किलोग्राम है और यह आयरन ग्रे व मिनरल ग्रे कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। AddThis Sharing Buttons Share to FacebookShare to TwitterShare to WhatsAppShare to Google+Share to Email

इन MacBook Pro की बैटरी फ्री में बदलेगा Apple, यहां जानें पूरा प्रोसेस

Image
Apple ने शुक्रवार को MacBook Pro की बैटरी को फ्री में रिप्लेस करने का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज में कहा है कि 13 इंच वाले नॉन टॉच बार मैकबुुक प्रो के कुछ यूनिट्स में बैटरी के कारण एक हार्डवेयर फेल हो गया है। हालांकि इससे सुरक्षा का कोई खतरा नहीं है। एप्पल ने कहा कि ऐसे मैकबुक प्रो की बैटरी फ्री में रिप्लेस करेगा। जिन मैकबुक में यह समस्या आई है उन्हें अक्टूबर 2016 से अक्टूबर 2017 के बीच मैन्यूफैक्चर किया गया है। अगर आपके पास मैकबुक है और वह बैटरी रिप्लेस करने के लायक है या नहीं, इसे आप मैकबुक के सीरियल नंबर से चेक कर सकते हैं। इसके लिए ऐप्पल के सपोर्ट पेज पर लिंक दिया गया है। वहीं अगर आपके लैपटॉप में यह समस्या पाई जाती है तो आप पास के किसी भी एप्पल के रिपेयर सेंटर, रिटेल स्टोर या एप्पल के सर्विस सेंटर पर लैपटॉप को लेकर जा सकते हैं और फ्री में बैटरी बदलवा सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि जिन यूजर्स ने पहले ही बैटरी के लिए पैसे दे दिए हैं उन्हें पैसा वापस दिए जाएंगे।

गूगल प्ले से 5 लाख लोगों ने डाउनलोड की ये मालवेयर एप्स, बरतें ये सावधानियां

Image
एंड्रॉयड मालवेयर के बारे में अब लगभग हर हफ्ते खबरें सुनने को मिलती है। गूगल प्ले स्टोर पर इस बार QR कोड रीडर्स एप पर यह मालवेयर अटैक हुआ है। यह खबर सोफोसलेब्स की एक रिपोर्ट में सामने आई है। इसमें बताया गया है की गूगल प्ले स्टोर पर 7 QR कोड रीडर्स में मालवेयर है। QR कोड एप्स के अलावा भी कुछ इन्फेक्टेड एप्स गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। कौन सा मालवेयर है? मालवेयर का नाम Andr/HiddnAd-AJ है। जैसे की नाम से ही पता चलता है, यह मालवेयर आपके फोन पर एड प्ले करता है। मालवेयर किसी भी तरह का एक्शन लेने से पहले 6 घंटे का इंतजार करता है। इसके बाद वो फुल स्क्रीन एड प्ले करने के साथ-साथ वेबपेजेज पर एड खोलने लगता है। मालवेयर यूजर्स को एड के लिंक के साथ नोटिफिकेशन भी भेजता है। रिपोर्ट के अनुसार, मालवेयर से प्रभावित हुई एप्स को 500,000 से अधिक बार गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया गया है। हालांकि अब गूगल ने इसे प्ले स्टोर से हटा दिया है। यह एप्स गूगल की स्कैनिंग प्रक्रिया से भी सुरक्षित बच निकलती थी ।ऐसा एक कोड के कारण हो पता था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस तरह के कोड एप डाउनलोड होने के 6 घंटे बाद काम करते ...

स्मार्टफोन में बैटरी ना होने पर भी गूगल ट्रैक कर रहा आपकी लोकेशन

Image
आपको अगर ऐसा लगता है की अपने स्मार्टफोन की बैटरी निकाल देने पर कोई आपको ट्रैक नहीं कर सकेगा तो गलत लगता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल आपकी लोकेशन तब भी ट्रैक कर सकता है जब आपने बैटरी फोन से निकाल दी हो। स्मार्टफोन के मदरबोर्ड के टॉप पर एक मिनी IRC बैटरी होती है। यह बैटरी कभी स्विच ऑफ नहीं होती। यही बैटरी आपकी लोकेशन का ट्रैक रखती है। जब आप अपने फोन को इंटरनेट से दोबारा कनेक्ट करते हैं तो यह बैटरी आपके पूरे दिन की लोकेशन गूगल को बता देती है। फोन में सिम ना होने पर भी होती लोकेशन ट्रैक : कुछ महीनों पहले, Quartz ने यह खुलासा किया था की गूगल एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स से लोकेशन सेवा ऑफ होने के बाद भी लोकेशन की जानकारी कलेक्ट कर रहा है। डाटा एन्क्रिप्शन और प्राइवेसी पर चल रही तमाम बहस के बाद भी गूगल की लोकेशन डाटा कलेक्शन की यह खबर हैरान करने वाली है। Quartz की आई रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड सॉफ्टवयेर पर चल रहे फोन्स का डाटा एकत्रित कर के यूजर लोकेशन को गूगल को सेंड किया जाता है। इस जानकारी को तब भी एकत्रित किया जाता है जब यूजर लोकेशन सेवाओं को बंद कर देता है या तब भी जब फोन में सिम कार...

फेसबुक के लुभावने सवालों में फंसे तो सेंध लगेगी आपकी प्राइवेसी में!

Image
जानिए इतिहास में आपका जुड़वां कौन है? आपका व्यक्तित्व किस अंडरवर्ल्‍ड डॉन से मिलता है? जानिए कौन आपसे बेहद प्यार करता है? इस तरह के सवाल अचानक से आपके फेसबुक होम पर दिखाई देने लगते हैं। ये सवाल ऐसे कि आपका मन कर ही जाता है जवाब जानने को। यही लालच आपके लिए मुश्किल पैदा कर सकता है, आपकी सुरक्षा में सेंध लगा सकता है। तो तौबा करिए कि अब से आप इन सवालों के मोह में नहीं फंसेंगे। अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को गंभीरता से लेंगे, ताकि आपका डेटा न हो सके एक्‍सेस। फेसबुक पर कई बार ऐसा संदेश आया कि आप अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों की मूवी बना लें। एक बार नेमटेस्ट.कॉम की तरफ से लिखा गया कि हमने आपकी खूबसूरत यादों की एक फिल्म बनाई है, आपने अपनी जिंदगी क्‍या खूब जी है। अपने सबसे खूबसूरत पलों को यहां देंखे। यहां क्लिक करें। करोड़ों यूजर्स ने इस पर क्लिक कर अपने उन सुंदर फोटोग्राफ्स का वीडियो देखा जो उन्होंने कभी अपनी वॉल पर शेयर किया था। लेकिन आज वे अजीब दुविधा में हैं कि उन्होंने गलत तो नहीं किया। एचआर प्रोफेशनल हरप्रीत कहती हैं कि मैं भी इस झांसे में आई थी, पर मुझे डर है कि कहीं मेरा डेटा चोरी तो नहीं ...

पेमेंट के लिए किसी ऐप की नहीं होगी जरूरत, बस एक क्लिक करके भेजें पैसे

Image
पिछले साल गूगल ने अपने एंड्रॉयड मैसेज ऐप में गूगल वॉलेट के जरिए पेमेंट का ऑप्शन दिया था, वहीं अब कंपनी Google Contacts में पेमेंट देने का विकल्प देने की तैयारी कर रही है। इसका खुलासा एक स्क्रीनशॉट से हुआ है। Android Police की रिपोर्ट के मुताबिक Google Contacts में पेमेंट फीचर की टेस्टिंग गूगल कनाडा में कर रहा है। शेयर हुए स्क्रीनशॉट की बात करें तो उसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि फोन में सेव किसी कॉन्टेक्ट्स पर क्लिक करने पर आपको पूरी डिटेल मिलेगी और उसी के साथ आपको पेमेंट का भी विक्लप मिलेगा। दरअसल Google Contacts ऐप में Send का आइकन दिख रहा है जैसा कि एंड्रॉयड मैसेज में है। इस पर क्लिक करने पर अन्य ऑप्शन मिल रहे हैं। हालांकि फिलहाल यह टेस्टिंग स्टेज में है और गूगल ने इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वैसे अगर वाकई में इस फीचर की सफल टेस्टिंग करता है तो आगे चलकर आपको फोन में पेमेंट के लिए कई सारे पेमेंट ऐप्स रखने की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि पेटीएम की टक्कर में भारत में लॉन्च हुआ गूगल का Tez काफी लोकप्रिय हो रहा है। वहीं व्हाट्सऐप में भी जल्द ही पेमेंट का फीचर आने वाल...

अंदर की बात! फेसबुक डाटा के साथ कैम्ब्रिज एनालिटिका ने भारत में क्या-क्या किया और किसे फायदा हुआ?

Image
लंदन की पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा फेसबुक के डाटा से राजनीतिक पार्टियों को फायदे पहुंचाने के खुलासे के बाद से काफी बवाल मचा हुआ है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने माफी भी मांगी है। वहीं भारत में कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर हमलावर हैं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर फेसबुक के 5 करोड़ यूजर्स के डाटा के साथ भारत में वाकई किसे फायदा पहुंचा और क्या-क्या? आइए जानते हैं। theprint की एक रिपोर्ट के मुताबिक कैंब्रिज एनालिटिका ने दावा किया है उसने बिहार विधानसभा चुनाव 2010 में फेसबुक डाटा का इस्तेमाल किया था और उसके क्लाइंट को चुनाव में जीत मिली थी। बता दें कि 2010 के चुनाव में जनता दल यूनाइडेट को सबसे ज्यादा सीटें मिली थीं और नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। उस दौरान जेडीयू को 115, बीजेपी को 91, राजद को 22 और कांग्रेस को 4 सीटें हासिल हुई थीं।

फेसबुक कॉन्टैक्ट नंबर ही नहीं आपके पर्सनल मैसेज भी पढ़ता है

Image
फेसबुक ने आम लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है। डाटा लीक मामले के बाद लोग अब खुद से सवाल करने लगे हैं कि मैंने फेसबुक के साथ कौन-सा डाटा शेयर किया है? क्या मैंने फेसबुक को इसके इस्तेमाल की इजाजत दी थी या नहीं? और इससे भी ज्यादा ये कि क्या मैंने अपने किसी दोस्त का डाटा फेसबुक को उपलब्ध कराया है जो कैलिफोर्निया के किसी सर्वर में सुरक्षित रखा है? मैं भी ऐसे चिंतित आम लोगों में शामिल हूं, जो इन सवालों से जूझ रहा है। पिछले हफ्ते के आखिर में मैंने अपना फेसबुक डाटा डाउनलोड किया। ऐसा करना आसान है। आप सेंटिग में जाइए, उसके बाद 'जनरल अकाउंट सेंटिंग' और फिर 'डाउनलोड माय डाटा' पर क्लिक कीजिए। एक घंटे बाद एक ई-मेल मिला जिसमें एक लिंक दिया गया था। क्लिक करने पर 675 एमबी का फोल्डर डाउनलोड होने लगा, जिसमें 2007 में मेरे फेसबुक पर आने के बाद का सारा डाटा था। मेरे सारे फोन नंबर फेसबुक के पास थे। शुरुआत में तो कुछ खास ऐसा नहीं दिखा जो परेशान करने वाला था। मुझे लगा था कि मेरे आज तक पोस्ट किए गए सभी फोटो और वीडियो वहां होंगे और टाइमलाइन पर पिछले 10 साल की जिन्दगी के सभी रोमांचक हिस्से। मैंने द...

Asus ने 17 इंच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च किया नया लैपटॉप ROG Strix GL702ZC

Image
आसूस ने भारत में अपना नया लैपटॉप ROG Strix GL702ZC पेश किया है जो गेमिंग की दुनिया में पहला ऐसा लैपटॉप है जिसमें AMD का ऑठ कोर वाला Ryzen 1700 प्रोसेसर दिया गया है। इस लैपटॉप को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी बिक्री 20 मार्च से शुरू होगी और इसकी कीमत 1,34,990 रुपये है। ROG Strix GL702ZC लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 17.3 इंच की फुल एचडी IPS डिस्प्ले है। इसमें आठ कोर वाला Ryzen 7 1700 प्रोसेसर है और इसमें ग्राफिक्स के लिए AMD रेडिअन RX580 दिया गया है। इसके अलावा इस लैपटॉप में 4GB रैम और 16 जीबी की स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह लैपटॉप 256 जीबी वाले SATA SSD और 1TB वाले HDD को भी सपोर्ट करता है। इसमें नॉर्मल मोड, विविड मोड, आई केयर मोड और मैनुअल मोड दिए गए हैं। यह लैपटॉप ROG गेमफर्स्ट IV, XSplit गेमकास्टर और Asus Splendid विजुअल टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 4.1, USB टाइप-C, USB 3.0, HDMI 2.0, 3.5mm हेडफोन जैक है और बैटरी के साथ इसका वजन 3.2kg है।

Xiaomi के तीनों स्मार्ट टीवी खरीदने का आज है मौका, मिल रहे हैं ये ऑफर्स

Image
Xiaomi के स्मार्ट टीवी Mi TV 4A और Mi TV 4 आज (27 मार्च, 2018) को एक बार फिर से फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध होंगे। एमआई टीवी 4ए के दोनों वेरियंट सेल में मिलेंगे जिनमें 32 इंच और 43 इंच के टीवी शामिल हैं। इन दोनों टीवी के साथ जियो की ओर से जियो फाई हॉटस्पॉट खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। इसके अलावा Mi TV 4A से पहले भारत में लॉन्च हुए Mi LED Smart TV 4 (55 इंच) की भी आज सेल है। शाओमी के इन स्मार्ट टीवी के तीनों वेरियंट को Flipkart, Mi.com से खरीदा जा सकेगा।

Aadhaar से 14 करोड़ लोगों को हुआ नुकसान, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Image
अब तक सरकार ने आधार को लेकर जो कहा है, उसके हिसाब से आपके आधार नंबर के जरिए कोई भी आप से जुड़ी कोई जानकारी नहीं हासिल कर सकता है। आपके और सरकार के सिवा अगर किसी और के पास आपका आधार नंबर और नाम या फिंगरप्रिंट है, तो वो आधार के डेटाबेस से उसकी तस्दीक भर कर सकता है। लेकिन याचिकाकर्ताओं ने सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया कि प्रमाणीकरण विफलता के कारण लगभग 14 करोड़ लोगों को लाभ से वंचित किया गया है। केंद्र सरकार ने याचिकाकर्ताओं की प्रस्तुतियों से इनकार किया है। सरकार के मुताबिक ऐसी बात पूछे जाने पर सिस्टम उसके जवाब में हां या ना ही कहेगा कि ये आंकड़े मिलते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो थर्ड पार्टी यानी आपके और सरकार के सिवा किसी तीसरे के पास आपका आधार नंबर और नाम है, तो UIDAI (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) सिर्फ उसे सही या गलत बता सकती है। केवाईसी की जरूरत आधार के जरिए 'ऑथेंटिफिकेशन प्लस' नाम की एक सेवा भी दी जाती है। इसमें किसी शख्स का नाम, उम्र और पते की जानकारी दर्ज की जाती है। इस जानकारी को कोई सेवा प्रदाता यानी सेवा देने वाली कंपनी या पड़ताल करने वाली एजेंस...

Gmail पर अपनी फाइल्स को नहीं कर पा रहे हैं स्टोर, तुरंत इन तरीकों को अपनाएं

Image
क्या आपके Gmail पर दी गई स्टोरेज फुल हो गई है? क्या आप अपनी फाइल्स को Gmail पर स्टोर नहीं कर पा रहे हैं? तो हमारी ये खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल Gmail की तरफ से हर यूजर को 15 जीबी की स्टोरेज फ्री में दी जाती है। इसके बाद की स्टोरेज आपको खरीदनी पड़ती है। अगर आप स्टोरेज खरीदना नहीं नहीं चाहते, तो आपको इन तरीकों को एक बार आजमाना चाहिए, अपने Gmail को ओपेन करें: Gmail पर जाने के बाद स्क्रॉल डाउन करें, यहां आपको दिखेगा कि आपके अकाउंट में कितना स्पेस बचा है। यहां ‘Manage’ विकल्प पर क्लिक करें। ‘Manage’ पर क्लिक करने के बाद आप Drive Storage पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां आपको कई सारी जानकारी देखने को मिलेंगी, साथ ही प्लान्स के बारे में भी आपको पता चलेगा। पाइ चार्ट के नीचे बने ‘View Details’ पर क्लिक करें। इसके बाद आप Google Drive Help पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां स्टोरेज को लेकर दी गई जानकारियों को आप पढ़ सकेंगे। अगर आपके अकाउंट में कुछ ऐसे फाइल्स मौजूद हैं, जिनकी आपको जरूरत नहीं है तो drive.google.com पर जाएं। यहां आपको लेफ्ट साइड(बाहिनी तरफ) Trash विकल्प दिखेगा, इसपर क्लिक करें। एक बार Click ...

इन कीबोर्ड शॉर्टकट को कर लें याद, आपका काम हो जाएगा बेहद आसान

Image
 कंप्यूटर से लेकर स्मार्टफोन तक, ये टेक गैजेट्स आजकल सभी की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में अगर इन गैजेट्स यानि कंप्यूटर या लैपटॉप के कुछ जरुरी शॉर्टकट्स पता हो तो काम और भी आसान और तेजी से पूरा हो जाता है। इन कीबोर्ड्स शॉर्टकट्स में से कई शॉर्टकट्स इंटरनेट यूजर्स के लिए भी बहुत काम के होते हैं। आइए जानें ये काम के कीबोर्ड शॉर्टकट्स। Win+D: Windows कंप्यूटर पर खुली हुई सभी सॉफ्टवेयर विंडो को मिनीमाइज करने के लिए आप यह शॉर्टकट इस्तेमाल कर सकते हैं। यानि कि कीबोर्ड पर विंडोज बटन के साथ D बटन प्रेस करते ही सिस्टम पर खुली हुई सारी विंडोज अपने आप ही मिनीमाइज हो जाएंगी। Win+L: अपने विंडोज कंप्यूटर पर काम करते-करते अगर आप उसे लॉक करना चाहें तो विंडोज बटन के साथ L बटन प्रेस करिए। आपका सिस्टम लॉक हो जाएगा और फिर उसे बिना पासवर्ड खोलना मुश्किल होगा। CTRL+F: विंडोज कंप्यूटर पर खुली किसी भी विंडो जैसे माइक्रोसॉफ्ट वर्ड या विंडोज का कोई हार्डडिस्क पार्टीशन हो, उस पर कोई भी टेक्ट्ज या फाइल को खोजने के लिए आप CTRL+F कीबोर्ड शॉर्टकट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ALT+Tab: अगर आपके कंप्यूटर पर...

गूगल क्रोम पर अब वेबसाइट्स को कर पाएंगे हमेशा के लिए म्यूट

Image
गूगल इस हफ्ते क्रोम का नया वर्जन रिलीज करने वाला है। गूगल क्रोम के इस वर्जन में नए और दिलचस्प फीचर्स जो जाएंगे। इस पोस्ट में हम यही जानने की कोशिश करेंगे की गूगल क्रोम का यह नया वर्जन यूजर्स के लिए क्या खास फीचर्स लेकर आएगा और यूजर्स को आखिर इससे क्या फायदा होगा? ऑटोप्ले वीडियोज को कर पाएंगे म्यूट गूगल क्रोम के नए वर्जन में यूजर्स के लिए काफी नए फीचर्स पेश किये जाएंगे। इन फीचर्स में से सबसे खास फीचर साइट्स को म्यूट करने का है। इस फीचर के तहत यूजर्स उन साइट्स को पूरी तरह से म्यूट कर पाएंगे जिन पर वीडियोज ऑटोप्ले हो जाती हैं। वेब पर ऐसी कई साइट्स मौजूद हैं जो यूजर्स को साईट सर्च का बेस्ट अनुभव प्रदान नहीं करतीं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन साइट्स पर आते ही वीडियोज ऑटोप्ले होने लग जाती हैं। ऐसी साइट्स पर पेज स्क्रॉल करते ही यूजर्स को वीडियो की आवाज और अपने आप चल जाना सही नहीं लगता। ऐसे में यूजर्स तुरंत उस साईट को बंद कर देते हैं। लेकिन अब इसकी जरुरत नहीं पड़ेगी। अब आप आसानी से एक राइट क्लिक में पूरी साईट को म्यूट कर सकते हैं। इस अपडेट के बाद म्यूट टैब फीचर जो अस्थायी तौर पर लाया गया था, वो भी ...

Asus ने भारत में लॉन्च किया नया लैपटॉप VivoBook S14, जानें कीमत और फीचर्स

Image
आसूस ने 14 फरवरी को भारतीय लैपटॉप बाजार में अपना नया लैपटॉप VivoBook S14 (SS410UA) उतारा है। यह लैपटॉप इंटेल के 7वें जेनरेशन के 1 कोर आई3 और 8वें जेनरेशन के दो वेरियंट कोर i5 और i7 में मिलेगा। वीवोबुक एस 14 को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 44,990 रुपये है। आसूस ने इस लैपटॉप को पिछले साल अगस्त में हुए IFA 2017 में लॉन्च किया था। इस लैपटॉप में 14 इंच की कम बेजल वाली फुल एचडी डिस्प्ले है। इसमें आंखों की सुरक्षा के लिए आईकेयर मोड दिया गया है। VivoBook S14 के फीचर्स की बात करें इसमें 8GB डीडीआर4 रैम और 256GB वे 1TB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ मल्टीटच टचपैड, विंडोज 10 होम, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ, दो USB 2.0 पोर्ट, 1 USB 3.0, 1 USB 3.1 टाइप-सी और 1 HDMI पोर्ट है। इसमें दी गई बैटरी को लेकर कंपनी का दावा 8 घंटे के बैकअप का है।

विशेष बच्चों को लैपटॉप से बोर्ड परीक्षा देने की छूट

Image
इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विशेष छात्रों को कंप्यूटर या लैपटॉप से परीक्षा देने की अनुमति मिल गई है। एक अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए हालांकि ऐसे छात्रों को रजिस्टर्ड डॉक्टर या पात्र मनोचिकित्सक से प्रमाणपत्र जारी करवाना होगा। सीबीएसई की परीक्षा समिति ने हाल ही में एक बैठक में विशेष बच्चों को लैपटॉप से परीक्षा देने की छूट को मंजूरी दी है। कंप्यूटर या लैपटॉप के इस्तेमाल की इजाजत हालांकि सशर्त दी गई है। जैसे इसका इस्तेमाल केवल अपने जवाबों को टाइप करने या बड़े फॉन्ट साइज में देखने के लिए और प्रश्नों को सुनने के लिए होगा। परीक्षा देने के लिए ऐसे छात्रों को अपने घर से लैपटॉप लाना होगा और कंप्यूटर शिक्षक के निरीक्षण के बाद ही उसके जरिये परीक्षा देने की इजाजत होगी।

Asus ने 17 इंच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च किया नया लैपटॉप ROG Strix GL702ZC

Image
आसूस ने भारत में अपना नया लैपटॉप ROG Strix GL702ZC पेश किया है जो गेमिंग की दुनिया में पहला ऐसा लैपटॉप है जिसमें AMD का ऑठ कोर वाला Ryzen 1700 प्रोसेसर दिया गया है। इस लैपटॉप को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी बिक्री 20 मार्च से शुरू होगी और इसकी कीमत 1,34,990 रुपये है। ROG Strix GL702ZC लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 17.3 इंच की फुल एचडी IPS डिस्प्ले है। इसमें आठ कोर वाला Ryzen 7 1700 प्रोसेसर है और इसमें ग्राफिक्स के लिए AMD रेडिअन RX580 दिया गया है। इसके अलावा इस लैपटॉप में 4GB रैम और 16 जीबी की स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह लैपटॉप 256 जीबी वाले SATA SSD और 1TB वाले HDD को भी सपोर्ट करता है। इसमें नॉर्मल मोड, विविड मोड, आई केयर मोड और मैनुअल मोड दिए गए हैं। यह लैपटॉप ROG गेमफर्स्ट IV, XSplit गेमकास्टर और Asus Splendid विजुअल टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 4.1, USB टाइप-C, USB 3.0, HDMI 2.0, 3.5mm हेडफोन जैक है और बैटरी के साथ इसका वजन 3.2kg है।

Microsoft Surface Pro भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Image
Microsoft ने गुरुवार को भारत में अपना नया सरफेस प्रो लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। इसे लेकर कंपनी ने एक बार की चार्जिंग में 13.5 घंटे की बैटरी बैकअप का दावा किया है। इस लैपटॉप के साथ एसेसरीज के तौर पर सरफेस प्रो टाइप कवर, सिग्नेचर टाइप कवर, सरफेस पेन और सरफेस आर्क माउस मिलेगा। बता दें कि यह लैपटॉप पिछले साल मई में लॉन्च हुआ था। भारत में इसकी बिक्री शुरू हो गई है। इसे अमेजॉन, फ्लिपकार्टस क्रोमा, रिलायंस और विजय सेल्स जैसे ऑथराइज्ड रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है।