Posts

Showing posts with the label Mobile News

क‍ितना दमदार है Vivo V40 Pro Review में जानें कीमत से लेकर हर खास‍ियत

Image
  Vivo V40 Pro का डिज़ाइन काफी स्लीक और प्रीमियम है. इस फोन में कर्व्ड ग्लास बैक और मेटल फ्रेम दिया गया है, जो इसे हाथ में पकड़ने में आरामदायक बनाता है. इसका लुक और फील बहुत ही प्रीमियम है, जिससे यह फोन पहली नज़र में ही आपको इम्प्रेस कर देगा.

Oppo के दो स्मार्टफोन्स अब भारत में हुए सस्ते, नई कीमत 7,990 रुपये से शुरू

Image
चीनी स्मार्टफोन मेकर Oppo के A-सीरीज के दो स्मार्टफोन की कीमतों में भारत में बदलाव किया गया है. Oppo A1k के अकेले 2GB रैम मॉडल में 500 रुपये तक कीमत घटी है, तो वहीं Oppo A5s के 2GB और 3GB रैम मॉडलों की कीमतों में 1,000 रुपये तक कटौती की गई है. नई कीमतों में स्मार्टफोन को ऐमेजॉन इंडिया की साइट पर देखा जा सकता है. हफ्ते भर पहले कंपनी ने Oppo F11 Pro के 64GB वेरिएंट और Oppo A5 के 64GB में भी कटौती की थी. Oppo A1k की बात करें तो इसके अकेले 2GB रैम वेरिएंट की कीमत अब पुराने 8,490 रुपये की तुलना में घटाकर 7,990 रुपये कर दी गई है. वहीं Oppo A5s के 2GB रैम मॉडल की कीमत 9,990 रुपये से घटाकर 8,990 रुपये कर दी गई है. इसी तरह अब इस स्मार्टफोन के 3GB रैम मॉडल की कीमत 10,990 रुपये से घटकर 9,990 रुपये तक हो गई है. इन दोनों फोन्स की कीमतों में ये पहली कटौती है. नई कीमतों में इन स्मार्टफोन्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. Oppo A1k के स्पेसिफिकेशन्स इस स्मार्टफोन को अप्रैल के अंत में लॉन्च किया गया था. इसमें 6.1-इंच LCD डिस्प्ले, MediaTek Helio P22 प्रोसेसर, 2GB रैम, 8MP प्...

तैयार हो जाएं Xiaomi के नए TV के लिए, स्क्रीन होगी काफी बड़ी

Image
भारतीय मार्केट में Xioami MI TV काफी पॉपुलर हुआ है. हालत ये है कि कम समय में ही बिक्री के रिकॉर्ड टूटे और दूसरी कंपनियों को शाओमी ने पीछे छोड़ दिया है. इसकी दो वजहें रहीं – आक्रामक कीमत और क्वॉलिटी. हाल ही में कंपनी ने 32 इंच तक के टीवी मॉडल्स की कीमतों में कटौती की है और इसकी वजह जीएसटी है. अब शाओमी भारत में और बड़ी डिस्प्ले वाली टीवी लॉन्च करने की तैयारी में है. शाओमी के ऐलान के मुताबिक एक नया टीवी भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है. कंपनी ने एक ट्वीट में कहा है, ’14 फरवरी 2018 को भारत में शाओमी ने पहली बार टीवी लॉन्च किया और इतने ही समय में हम काफी दूर निकल गए हैं. हम यहां रूकने वाले नहीं है. TheBiggerPicture Coming soon. Stay Tuned!’ ट्वीट से ये साफ है कि कंपनी भारत में बड़ा टीवी लॉन्च करने की तैयारी में है और शायद इसी महीने इसे पेश किया जाएगा. चीन में कंपनी ने हाल ही में 65 इंच Mi TV 4 लॉन्च किया है. IDC की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2018 की दूसरी तिमाही में शाओमी भारत में नंबर-1 टीवी ब्रांड बना.  नवंबर 2018 में कंपनी ने दावा किया कि सिर्फ नौ महीने में कंपनी न...

5,799 रुपये में खरीद सकते हैं Redmi Note 5 Pro

Image
शाओमी का Redmi Note 5 Pro भारत में काफी पॉपुलर स्मार्टफोन है. हाल ही में कंपनी ने Redmi Note 6 Pro लॉन्च कर दिया है. लेकिन अब भी आप इस डील में अगर Note 5 Pro खरीदते हैं तो आपके लिए अच्छा होगा. ईकॉमर्स वेबसाइट्स पर सेल चल रही है जो 8 दिसंबर तक है. Redmi Note 5 Pro के दोनों वेरिएंट्स पर छूट मिल रही है. 4GB रैम वेरिएंट और 8GB रैम वेरिएंट पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है. यानी आप इन्हें 12,999 रुपये और 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं. लेकिन आप चाहें तो इसे इससे भी सस्ते में खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर एक्स्चेंज ऑफर भी मिल रहा है. यानी पुराने स्मार्टफोन को वापस दे कर 7,200 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं. एक्सचेंज ऑफर के बाद Redmi Note 5 Pro के 4GB रैम वेरिएंट को 5,799 रुपये में खरीद सकते हैं. जबकि 6GB रैम वेरिएंट को 7,799 रुपये में खरीद सकते हैं. बिग शॉपिंग डेज सेल में फ्लिपकार्ट एचडीएफसी क्रेडिट या डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने पर आपको 10% का एडिशनल डिस्काउंट मिलेगा. ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ट यूजर्स को 5% एडिशनल इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. हालांकि एक लिमिट होती है जो शर्तों में वे...

iPhone XI की पहली लीक तस्वीर, देखें क्या होगा नया

Image
हम 2019 में हैं और इसी सील ऐपल अपने नए iPhone लॉन्च करेगी. हालांकि अभी इसमें काफी समय है, क्योंकि सितंबर में कंपनी स्मार्टफोन लॉन्च करती है. कंपनी अगले स्मार्टफोन की तैयारी पहले से ही कर रही होगी, लेकिन अब एक तस्वीर सामने आई है जो वायरल हो रही है.  बताया जा रहा है कि iPhone X1 ऐसा ही दिखेगा. इस तस्वीर के बैक में तीन रियर कैमरे देखे जा सकते हैं. हालांकि तीन कैमरों का सेटअप दूसरे ट्रिपल रियर कैमरा स्मार्टफोन से काफी अलग लग रहा है. रियर पैनल iPhone X जैसा ही लग रहा है. यह तस्वीर ब्लैक है और इसे लीक्ड तस्वीर कहा रहा है. जाने माने इंसाइडर हेमरस्टॉफर ने इस साल किए जाने वाले iPhone में सबसे बड़े बदलाव की तरफ इशारा किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐपल लॉन्ग डिस्टेंस टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) टेक्नॉलजी पर काम कर रही है. ये सोनी ने शोकेस किया था जिसके तहत iPhone  किसी भी पांच मीटर दूर तक के ऑब्जेक्ट की 3D मैपिंग कर पाएगा और इसके लिए ट्रिपल कैमरा की जरूरत होगी. इसके अलावा ट्रिपल रियर कैमरे से गेमिंग और के लिए भी होगा. हालांकि रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि iPhone X1 अभी इंजीनियरिंग वैल...

29 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा 48MP कैमरे वाला Honor V20

Image
चीनी कंपनी हुआवे की सबसिडरी ऑनर ने हाल ही में Honor V20 लॉन्च किया है. भारत में यह स्मार्टफोन 29 जनवरी को लॉन्च होगा. भारत में इस स्मार्टफोन को ऐमेजॉन इंडिया पर खरीद सकेंगे. चीन में इसे कंपनी ने दिसंबर में पेश किया था. इंटरनेशनल मार्केट के लिए इसे कंपनी पेरिस में 22 जनवरी को लॉन्च करेगी. यह स्मार्टफोन कई मायनों में खास है, क्योंकि ये कुछ नए फीचर्स के साथ आ रहा है. यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाला पहला पंचहोल डिस्प्ले वाला फोन होगा. इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले के अपर कॉर्नर में पंचहोल में कंपनी ने फ्रंट कैमरा एंबेड किया है. इसके अलावा इसकी दूसरी बड़ी खासियत इसमें दिया गया 48 मेगापिक्सल का कैमरा. भारतीय मार्केट में 48 मेगापिक्सल वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा. क्या होगी इसकी कीमत चीन में Honor V20 की कीमत 2,999 युआन (लगभग 30,400) रुपये से शुरू है. इतनी कीमत पर 6GB रैम के साथ 128GB मेमोरी वेरिएंट मिलेगा. दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम है और इसकी कीमत 3,499 युआन (लगभग 35,500 रुपये) है. इस फोन के Moschino एडिशन की कीमत 3,999 युआन (लगभग 40,600 रुपये) है. भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 35 से ...

Instagram में आया नया अपडेट, अनचाहे लोगों को कर सकेंगे म्यूट

Image
अगर आप भी इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते हैं और कुछ अनचाहे लोगों से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंस्टाग्राम ने एक लंबे इंतजार के बाद म्यूट का फीचर लॉन्च कर दिया है। इंस्टाग्राम म्यूट की मदद से आप उन लोगों को म्यूट कर सकते हैं जिन्हें आप अनफॉलो नहीं करना चाहते हैं लेकिन उनके पोस्ट से परेशान हैं। म्यूट करने के बाद आप बिना अनफॉलो किए अनचाहे पोस्ट से छुटकारा पा सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ खास लोगों को चाहकर भी अनफॉलो नहीं कर पाते हैं और उनके पोस्ट हमें अच्छे नहीं लगते। ऐसे में इंस्टाग्राम का यह म्यूट फीचर काफी मददगार साबित होंगे। क्योंकि परिवार, कॉलेज या कुछ दोस्त ऐसे होते हैं जिन्हें अनफॉलो करने पर वे शिकायत करते हैं लेकिन इस फीचर से उन्हें कोई शिकायत भी नहीं होगी और आप भी चैन की सांस लेंगे। इस फीचर की मदद से इंस्टाग्राम पर आपनी फीड को अपने हिसाब से पर्सनलाइज्ड कर सकते हैं। हालांकि यह फीचर अभी सभी को नहीं मिल रहा है। अगले सप्ताह तक म्यूट गोल्बली लॉन्च हो जाएगा। इसे एक्टिव करने के लिए अकाउंट के राइट साइट में दिख रहे तीन (...) पर क्लिक करके आप किसी को म्यूट कर सकते हैं। बच...

WhatsApp में अगले सप्ताह आ जाएगा पेमेंट का फीचर, ऐसे करेेगा काम

Image
दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अगले महीने यानि जून से भारत में अपना पेमेंट फीचर सभी के लिए शुरू करने वाला है। इससे पहले व्हाट्सऐप का पेमेंट फीचर भारत में फरवरी में बीटा यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ था। व्हाट्सऐप के पेमेंट फीचर का फायदा भारत के 200 मिलियन यानि 20 करोड़ यूजर्स को होगा। व्हाट्सऐप के पेमेंट फीचर की सीधी टक्कर पेटीएम, गूगल के तेज और मोबिक्विक से होगी। बता दें कि पेटीएम के यूजर्स की भी भारत में संख्या 20 करोड़ के करीब है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि व्हाट्सऐप ने एनपीसीआई से परमिशन मिलने के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक से पार्टनरशिप की है। बता दें कि पिछले साल जुलाई में व्हाट्सऐप को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पेमेंट के लिए हरी झंडी दे दी थी। साथ ही यह पहला मौका है जब NPCI ने किसी मोबाइल ऐप को पेमेंट के लिए मल्टी बैंक पार्टनरशिप की अनुमति दी है। 2-व्हाट्सऐप पेमेंट फीचर कैसे करेगा काम? नए अपडेट के बाद सेटिंग में जाने पर आपको पेमेंट का ऑप्शन दिखेगा जिसके बाद आपको यूपीआई पेमें...

Xiaomi Redmi S2 आज होगा लॉन्च,अबतक का बेस्ट सेल्फी फोन का है दावा

Image
Xiaomi का बजट स्मार्टफोन Redmi S2 को आज यानी 10 मई को चीन में लॉन्च होगा। फोन की लॉन्चिंग 11.30 बजे से शुरू होगी जिसका लाइव अपडेट शाओमी के ट्विटर हैंडल पर मिलेगा। वहीं लॉन्चिंग से ठीक पहले रेडमी एस2 की कीमत बुधवार को लीक हुई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फोन की अधिकतम कीमत 15,000 रुपये होगी। वहीं इससे पहले आई रिपोर्ट में बताया गया था कि रेडमी एस 2 शाओमी का अबतक का सबसे बेस्ट कैमरा फोन होगा। इससे पहले लॉन्चिंग की तारीख भी आधिकारिक तौर पर सामने आ गई है। फोन के फीचर्स की बात करें तो फोटो के मुताबिक शाओमी रेडमी एस2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जो कि आईफोन X के जैसा ही होगा। फोटो मेंं साफ दिख रहा है कि रियर सेटअप में दोनों कैमरे के बीच में फ्लैश लाइट दी गई है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 16 जीबी स्टोरेज होगी। फोन केे रैम का अभी खुलासा नहीं हुआ है। लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि रेडमी एस2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 का एक सेंसर और दूसरा 8 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट...

ओप्पो आज भारत में लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन Realme 1, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Image
Oppo का एक नया स्मार्टफोन रियलमी (Realme 1) आज भारत में लॉन्च होगा। ओप्पो इस फोन को नए ब्रांड के नाम से भारत में पेश करेगा। ओप्पो रियलमी 1 का लाइव इवेंट दोपहर 12.30 बजे से रियलमी के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पर देखा जा सकेगा। इस फोन की एक्सक्लूसिव बिक्री अमेजॉन इंडिया से होगी और इसकी कीमत 10 से 15 हजार रुपये के बीच होगी। इस फोन में कंपनी एआई सपोर्ट के साथ कैमरा दे सकती है। फोन के फीचर्स की बात करें तो अमेजॉन पर रियलमी 1 के पेज के मुताबिक रियलमी का हैंडसेट मेटालिक ब्लैक फ्रेम और शाइनी बैक पैनल होगा। फोन में सिंगल रियर कैमरा होगाा। इस फोन की डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुए Oppo A3 से काफी हद तक मिलती है। ऐसे में ओप्पो ए3 का ही फीचर इस फोन में दिया जा सकता है। ओप्पो ए3 में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 6.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी है। इस फोन में 3400 एमएएच की बैटरी है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

हॉनर 10 आज भारत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Image
हुवावे का सब ब्रांड हॉनर आज यानी 15 मई को भारत में अपने नए स्मार्टफोन हॉनर 10 को लॉन्च करेगा। यह फोन आज ही लंदन में भी लॉन्च होगा। हॉनर 10 की लॉन्चिंग का लाइव इवेंट शाम 6.30 बजे हॉनर इंडिया के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। बता दें कि हॉनर 10 को पिछले महीने ही कंपनी ने चीन में पेश किया था। इस फोन की बिक्री 16 मई से फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर होगी। हॉनर 10 की स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत Honor 10 में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो, 5.84 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। यह फोन 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज तथा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इसके अलावा हॉनर 10 में ऑक्टाकोर HiSilicon किरिन 970 प्रोसेसर है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें 1 कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 24 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 24  मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट है। फोन में क्विक चार्जिंग के साथ 3400mAh की बैटरी, 4G LTE, Wi-Fi और ब्लूटूथ है। चीन में इस फोन के 6 जीबी रैम व 64 जीबी वेरियंट की कीमत CNY 2,599 यानी...

Huawei तैयार कर रही है अपना मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, एंड्रॉयड नहीं करेगी यूज

Image
Huawei चीन की प्रमुख मोबाइल निर्माता कंपनी अब अपने फोन में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल नहीं करेगी। हुवावे अपना खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार कर रही है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक हुवावे 2012 से अपने मोबाइल के लिए ओएस पर काम कर रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमेरिकी खुफियां एजेंसियों ने हुवावे पर यूजर्स की जासूसी का आरोप लगाया था और लोगों ने हुवावे का स्मार्टफोन यूज करने से मना किया था। अगर आपको याद हो तो अभी कुछ दिन पहले ही हुवावे के ब्रांड हॉनर के प्रवक्ता Zhao Ming ने एक इवेंट में कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि हुवावे अपना ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार नहीं कर सकती है लेकिन गूगल के साथ हमारे संबंध अच्छे हैं और हम एंड्रॉयड का इस्तेमाल करना जारी रखेंगे।’ गौरतलब है कि अमेरिका की CIA, FBI और NSA जैसी खुफिया एजेंसियों ने इस संबंध में इसी साल फरवरी में एक रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट में Huawei और ZTE के स्मार्टफोन को ना इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। एजेंसियों की मुताबिक ये कंपनियां अपने फोन के जरिए यूजर्स की पर्सनल जानकारी चोरी करती हैं और उनकी जासूसी करती...

सिर्फ 6,499 रुपये में 4000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह फोन

Image
अगर आप भी कम कीमत में दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए Panasonic ने नया और सस्ता स्मार्टफोन भारत में पेश कर दिया है। पैनासोनिक ने भारत में अपना नया फोन  Eluga I7 लॉन्च किया है। इस फोन में कंपनी ने अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस Arbo Hub दिया है जो न्यूज, पेमेंट, कैब बुकिंग और शॉपिंग में आपकी मदद करेगा। Panasonic Eluga I7 की कीमत और स्पेसिफिकेशन पैनासोनिक एलुगा आई7 की कीमत 6,499 रुपये है और इसकी बिक्री 24 अप्रैल से फ्लिपकार्ट से होगी। यह फोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5.45 इंच की HD+  डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। फोन में क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6737H प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 88 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। इसके अलावा फोन में 4000mAh की बैटरी, 4G LTE, ब्लूटूथ v4.1, Wi-Fi 802.11 b/...

16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo V9 Youth, जानें कीमत

Image
Vivo ने भारत में अपना एक नया बजट स्मार्टफोन Vivo V9 Youth लॉन्च किया है। वीवो वी9 यूथ पिछले महीने भारत में लॉन्च हुए Vivo V9 का ही कस्टमाइज वर्जन है। वीवो वी9 यूथ की खासियतों की बात करें तो इस फोन में 6.3 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले और आईफोन x जैसी डिजाइन है। साथ ही कैमरे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट दिया गया है। फोन में डुअल कैमरा है। यह फोन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। Vivo V9 Youth की कीमत और स्पेसिफिकेशन Vivo V9 Youth  में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.3 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 3260mAh की बैटरी, 4जी, डुअल सिम, हेडफोन जैक, वाई-फाई जैसे फीचर्स हैं। फोन की कीमत 18,990 रुपये है और इसकी बिक्री ऑफलाइन स्टोर से हो रही है, वहीं फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, पेटीएम मॉल और वीवो ई-स...

आज से भारत में प्री-ऑर्डर कर सकेंगे Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco, जानें कीमत व फीचर्स

Image
HMD ग्लोबल के हाल ही में भारत में लॉन्च हुए Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco स्मार्टफोन आज यानी 20 अप्रैल 2018 से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। इनकी बिक्री 30 अप्रैल से होगी। नोकिया 7 प्लस को जहां अमेजॉन से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा, वहीं नोकिया 8 सिरोक्को को फ्लिपकार्ट से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। इसके अलावा फोन को आप नोकिया मोबाइल शॉप और कुछ रिटेल स्टोर से भी प्री-बुकिंग कर सकेंगे। इन दोनों फोन के साथ एयरटेल 2,000 रुपये का कैशबैक और 20 जीबी एक्स्ट्रा डाटा दे रहा है। तो आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स। Nokia 7 Plus की कीमत और स्पेसिफिकेशन Nokia 7 Plus में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C (2.0), 3.5mm और 3800mAh की बैटरी है।Nokia 7 Plus की भारत में शुरुआती कीमत 25,999 रुपये होगी। Nokia 8 Sirocco की कीमत और स्पेसिफिकेशन Nokia 8...

Google का यह ऐप मजे-मजे में सीखा रहा है कोडिंग, वह भी बिल्कुल फ्री

Image
अगर आप भी पैसों का किसी अन्य कारणों से कोडिंग करने के अपने शौक को दबा रहे हैं तो आप जैसे लोगों के लिए गूगल एक ऐप लेकर आया है जिसका नाम Grasshopper है। इस ऐप की मदद से आप आसानी से घर बैठे फ्री में कोडिंग सीख सकते हैं। बता दें कि ग्रासशॉपर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए उपलब्ध है। Grasshopper को आप फ्री में गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। Grasshopper को डाउनलोड करने के बाद आपसे ई-मेल आईडी मांगी जाएगी, उसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप कोडिंग के बारे में जानते हैंं या नहीं? इसके बाद आप अपने हिसाब से क्लास की शुरुआत कर सकते हैं। इस पजल के माध्यम से कोडिंग सिखाई जाती है। पहले आपको कुछ उदाहरण दिए जाते हैं और फिर आपसे सवाल पूछे जाते हैं। जवाब के लिए तीन ऑप्शन मिलते हैं। सही जवाब देकर आप एक लेवल को पार करते हैं और दूसरे में पहुंचते हैं। गेम के दौरान आपको प्वाइंट भी मिलते हैं जो कि राइट साइड में आपको सबसे ऊपर दिखेंगे। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि इस ऐप के जरिए आपको कोडिंग में महारत हासिल हो जाएगी। इस ऐप के जरिए आप बेसिक कोडिंग सीख जाएंगे।

भारत में 16 मई को लॉन्च हो सकता है OnePlus 6, कीमत होगी 39,999 रुपये

Image
वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 6 को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रही हैं। वहीं अब एक रिपोर्ट की मानें तो वनप्लस 6 16 मई को भारत में लॉन्च हो सकता है। फोन की कीमत का भी खुलासा हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन की भारत में कीमत 39,999 रुपये होगी, हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि यह कीमत फोन की शुरुआती कीमत होगी या फिर 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत इतनी होगी। इससे पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि वनप्लस भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन इंडिया से बिकेगा, हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। वनप्लस के कई स्मार्टफोन पहले भी अमेजॉन पर ही बिके हैं। OnePlus 6 के फीचर्स को लेकर खबर है कि इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा और यह फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के वेरियंट में मिलेगा। वहीं इस फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा फोन में  एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.28 इंच की फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। इसके अलावा फोन की डिजाइन iPhone X जैसी होगी और इसमें फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। वहीं फोन में हैडफोन जैक भी मिलेगा। वनप्...

FaceTime ऐप और इस खास ब्लूटूथ हेडफोन से हो रही थी परीक्षा में चोरी

Image
वैसे तो इंडिया में परीक्षा के दौरान नकल करने की खबरों का आना आम बात है लेकिन सिंगापुर के एक ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने ही चीटिंग कराने का नया तरीका निकाला है। ट्यूटर पर 6 चाइनीज छात्रों को साल 2016 के एक परीक्षा में हाईटेक तरीके से चोरी कराने का आरोप लगा है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक टैन जिया यान नाम के एक ट्यूटर ने अपने छात्रों को मोबाइल फोन और ब्लूटूथ डिवाइस से चोरी कराई है। उसने अपने छात्रों को त्वचा के रंग वाले इयरफोन पहनाए थे और त्वचा के रंग का इयरफोन भी दिया था। यह चोरी सिंगापुर एक्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (SEAB) 2016 में कराई गई है। इसके लिए बच्चों से 5,94,495 रुपये भी लिए गए हैं। परीक्षा के दौरान छात्रों को अंग्रेजी, गणित, रसायन और भौतिकी के पेपर में नकल कराई गई है। नकल कराने के लिए एप्पल के फेसटाइम ऐप की मदद भी ली गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन को छात्रों के कपड़े के अंदर स्किन के रंग के टेप से चिपकाया गया था। वैसे यह चोरी पकड़ी नहीं जाती, लेकिन हेडफोन के वॉल्यूम के तेज होने के कारण परीक्षक ने छात्रों को पकड़ लिया।

लॉन्चिंग से पहले अमेजॉन पर लिस्ट हुए Huawei P20 Pro, P20 Lite

Image
24 अप्रैल की लॉन्चिंग से पहले अमेजॉन पर हुवावे के दो नए फोन हुवावे पी20 प्रो और पी20 लाइट को लिस्ट कर दिया गया है। हुवावे P20 लाइट में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.8 इंच की डिस्प्ले, हाइसिलिकन किरिन 659 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज होगी। इसमें रियर पैनल पर 2 कैमरे हैं जिनमें एक 16 मेगापिक्सल का सेंसर और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। Huawei P20 Pro में 6.1 इंच की फुल एचडी OLED डिस्प्ले है और इसे IP67 रेटिंग मिली है। इसमें 4000mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसके रियर पैनल पर दिए गए 3 कैमरे हैं। इनमें से एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम और Leica टेलीफोटो लेंस मिलेगा। वहीं दूसरा कैमरा 40 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। इसमें फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है।

iPad (2018) की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Image
पिछले महीने लॉन्च हुआ एप्पल का आईपैड 2018 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। iPad (2018) का 32GB वाला वाई-फाई + सेल्युलर वेरियंट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता  है। इसकी कीमत 28,000 रुपये है। यह एप्पल पेंसिल को सपोर्ट करता है, जिसकी कीमत 7,600 रुपये है। इसके अलावा कंपनी ने आईपैड के लिए स्मार्ट कवर पेश किया है जिसकी कीमत 3,400 रुपये है। iPad (2018) के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें Apple A10 फ्यूजन प्रोसेसर, 9.7 इंच की रेटिना IPS डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का रियर और 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.2, A-GPS और फिंगरप्रिंट सेंसर है। बता दें कि iPad (2018) को Apple ने मार्च में शिकागो में आयोजित एजुकेशनल इवेंट में पेंसिल सपोर्ट के साथ पेश किया था। आईपैड के अलावा कंपनी ने इवेंट में Keynote, नंबर्स और पेजेज ऐप्स के नए वर्जन पेश किए जो अब एप्पल पेंसिल को सपोर्ट करेंगे।