डाटा वार: जनवरी में कम हुए एयरसेल और आरकॉम के ग्राहक, वोडा और एयरटेल का यूजर बेस बढ़ा


लगभग ढाई साल के कम समय में रिलायंस जियो ने प्रमुख टेलिकॉम कंपनियों की कमर तोड़ दी है। जनवरी में आरकॉम और एयरसेल की स्तिथि ज्यादा खराब हुई है, इसकी तस्दीक खुद आंकड़ें करते हैं। आपका बता दें, डाटा वॉर की दौड़ में जहां आरकॉम ने 21 .8 लाख यूजर्स गवाएं हैं। वहीं, एयरसेल को भी अपने 34.9 लाख यूजर्स से हाथ धोना पड़ा है। हालांकि, एयरसेल पर इसका इतना बुरा प्रभाव पड़ा है की कंपनी ने कुछ समय पहले की खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है।

वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल पर नहीं पड़ा असर : जनवरी महीने के दौरान तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के यूजर बेस का बढ़ना जारी है। जहां वोडाफोन ने इस दौरान 12.8 लाख ग्राहक जोड़े। वहीं, आइडिया ने 11.4 लाख और एयरटेल ने 15 लाख ग्राहकों के साथ अपना यूजर बेस बढ़ाया है।

एयरसेल बंद होने की कगार पर: एयरसेल ने 30 जनवरी को छह सर्कल में अपना ऑपरेशन बंद कर दिया, इनमें गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश शामिल है। कंपनी ने तब कहा था कि अत्यधिक प्रतिस्पर्धी कारोबारी माहौल में काम करना अब मुश्किल हो रहा था। वहीं दूसरी ओर सितंबर 2017 में टेलिकॉम सेक्टर में हुई जियो की एंट्री ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दीं। जियो की एंट्री ने टेलिकॉम सेक्टर में बड़ी हलचल पैदा कर दी थी।

जियो ने कैसे बदली टेलिकॉम सेक्टर की तस्वीर : जियो के आने के बाद टेलिकॉम सेक्टर की हवा ही बदल गई। कंपनी ने भारतीय यूजर्स की नब्ज पहचान कर, उन्हें वही ऑफर किया जो वो चाहते थे। यूजर्स की दो बड़ी मांग थी- डाटा और कालिंग। एक समय था जब फ्री कालिंग के लिए टाटा और आरकॉम के हैंडसेट्स की खूब बिक्री हुई थी। इसके तहत टाटा से टाटा और रिलायंस कम्युनिकेशन्स के हैंडसेट्स पर कालिंग फ्री होती थी। फ्री कालिंग के चक्कर में इन हैंडसेट्स की खूब बिक्री हुई थी और यूजर्स ने इस ऑफर को पसंद भी किया था। जियो ने यूजर्स को फ्री कालिंग की सुविधा देकर अपनी ओर आकर्षित किया। इसी के साथ बेहद कम कीमत में अधिक डाटा उपलब्ध करा कर कम समय में बड़ा यूजर बेस बनाया। जियो के आने से पहले ओर उसके आने के बाद टैरिफ प्लान्स की कीमतों में बड़ा बदलाव आ गया है। अब यूजर्स को कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स का लाभ मिलता है। इस बदलाव की आंधी में जहां बड़ी कंपनियों ने किसी तरह खुद को संभाला और अभी भी बाजार में पकड़ बनाए रखने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही हैं। वहीं, कुछ छोटी कंपनियां इस आंधी में तबाह हो गई।

यही कारण है की जियो के सामने देश की अन्य बड़ी टेलिकॉम कंपनियों की रफ्तार यूजर बेस बढ़ाने के मामले में बेहद कम रह गई है।

Comments

Popular posts from this blog

ओप्पो आज भारत में लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन Realme 1, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

बंद नहीं हो रहा है Xiaomi का डुअल कैमरे वाला Mi A1, यहां जानें सच्चाई