अब आप अपने सुस्त कंप्यूटर को ऐसे ला सकते हैं रफ्तार में

क्या आपका पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) धीमा हो गया है? उसे ओपन होने और बंद होने में ज्यादा समय लगता है, तो आप इन सॉफ्टवेयर्स की मदद ले सकते हैं। यदि आपका डेस्कटॉप या लैपटॉप बूटिंग और फाइल्स लोड करने में ज्यादा वक्त लगाता है, तो इंटरनेट पर कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर्स भी मौजूद हैं, जिन्हें आप एकदम मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। ये जंक फाइल्स को हटाएंगे, स्टार्टअप प्रोसेस को स्ट्रीमलाइन करेंगे और आपके कंप्यूटर की सॉफ्टवेयर सेटिंग को बूस्ट करेंगे, जिससे आपका सुस्त कंप्यूटर तेज हो जाएगा। आप इन सॉफ्टवेयर को अपने कंप्यूटर में इंस्टाल कर इस्तेमाल कर सकते हैं-

पिरिफॉर्म सीक्लीनर

यह कंप्यूटर में मौजूद गैर जरूरी फाइलों, रजिस्ट्री एंट्रियों को हटाता है और कुकीज को ट्रैक करता है। यह सॉफ्टवेयर काफी लोकप्रिय है। बहुत से लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि यह आपके सिस्टम के उन हिस्सों को भी क्लीन कर देता है, जहां तक अन्य फ्री सॉफ्टवेयर नहीं पहुंच पाते हैं।

पीसी डीक्रेपिफायर

ब्लॉटवेयर को क्लियर करने के साथ ही पीसी डीक्रेपिफायर पीसी की स्पीड को दुरुस्त करता है। यह खासतौर पर नए कंप्यूटर के लिए उपयुक्त है, जिनमें अक्सर कई ऐप्स और बेमतलब की जंक सामग्री भर जाती है। ऐसे कंप्यूटर के लिए यह फ्री ऐप्लिकेशन काफी काम का है। यह आपके सिस्टम का विश्लेषण करता है और आपको बताता है कि कौन से ऐप्स आपके लिए जरूरी नहीं हैं।

Comments