भारत के 80 प्रतिशत इंटरनेट यूजर्स करते हैं Youtube का इस्तेमाल

भारत में तेजी से बढ़ रहे स्मार्टफोन यूजर्स के इंटरनेट इस्तेमाल को लेकर गूगल ने एक सर्वे किया है। गूगल के इस सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारत के 80 प्रतिशत इंटरनेट यूजर्स यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं जिनमें सभी उम्र वर्ग के यूजर्स शामिल हैं। गूगल इंडिया ने अपने एक बयान में इसकी जानकारी दी है।
गूगल ने इसकी जानकारी भारत में यूट्यूब के 10वें साल पूरे होने के खास मौके पर आयोजित Brandcast 2018 इवेंट में दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के करीब 85 प्रतिशत इंटरनेट यूट्यूब पर वीडियो देखते हैं जिनमें 18 साल और इससे ज्यादा उम्र के यूजर्स हैं। ये बातें गूगल के साउथ ईस्ट एशिया और भारत के वाइस प्रसिडेंट राजन आनंदन ने कही है।

उन्होंने बताया कि केवल मोबाइल पर वीडियो देखने वालों की संख्या हर महीने 225 मिलियन का आंकड़ा पार कर रही है और वीडियो प्लेटफॉर्म के रूप में भारत सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला देश है। 2020 तक ऑनलाइन वीडियो उपभोक्ताओं की कुल संख्या 500 मिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में