एप्पल का 2018 आइफोन 5.85 इंच OLED डिस्प्ले मॉडल हो सकता है सबसे सस्ता

हर साल की तरह एप्पल इस साल भी नए आईफोन मॉडल लॉन्च करेगा। पहले आई रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल एप्पल आईफोन के तीन वैरिएंट लेकर आने वाला है। इसमें 6.5 इंच OLED मॉडल, 6.1 इंच एलसीडी मॉडल और 5.8 इंच OLED मॉडल सम्मिलित है। नई जानकारी के अनुसार, आईफोन का 2018 मॉडल 5.8 इंच वैरिएंट OLED डिस्प्ले के साथ आने के बावजूद सस्ता होगा। ऐसा हो सकता है की आईफोन के इस मॉडल की कीमत थोड़ी कम हो ।

क्यों हो सकता है सस्ता? डिजिटाइम्स रिसर्च एनालिस्ट के रिसर्च नोट के अनुसार, आईफोन का 5.8 इंच मॉडल आईफोन 10 के मुकाबले मैन्युफैक्टरिंग के मामले में 10 प्रतिशत सस्ता होगा। मैन्युफैक्टरिंग में कम कीमत लागत के कारण एप्पल का नया 5.85 इंच डिवाइज सबसे सस्ता मॉडल होगा। रिपोर्ट में बताया गया है की कंपनी पहले 5.85 इंच मॉडल का एलसीडी वर्जन लाने की योजना बना रही थी। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को ससपेंड कर दिया गया। रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया की आईफोन 10 की कम मांग के कारण कंपनी ने सैमसंग डिस्प्ले से कुछ OLED पेनल्स लिए हैं। इससे 2018 के आईफोन की मैन्युफैक्टरिंग की कीमत में कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल और सैमसंग डिस्प्ले के बीच करार हो चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल के आने वाले तीनों मॉडल्स में से 5.85 इंच OLED आईफोन मॉडल सबसे सस्ता हो सकता है।

इसी के साथ आपको बता दें, KGI सिक्योरिटीज के विश्लेषक मिंग-ची के अनुसार आईफोन के साथ ही कंपनी मैकबुक एयर का 13 इंच सस्ता वैरिएंट भी लॉन्च कर सकती है।

मिंग ची के अनुसार एप्पल साल 2018 में कम कीमत में मैकबुक एयर लाने की योजना बना रहा है। कंपनी इस लैपटॉप को समय से पहले लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मैकबुक का 13 इंच का सस्ता वर्जन इस साल की दूसरी तिमाही में ऑफिशियल किया जा सकता है।

याद दिला दें, 2016 में कंपनी ने 11 इंच मैकबुक एयर को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया था। 2017 में एप्पल 13 इंच मैकबुक एयर कुछ बदलावों के साथ लेकर आया। अब 13 इंच मैकबुक के सस्ते वर्जन की योजना के साथ कंपनी लैपटॉप शिपमेंट में इस साल 10 से 15 फीसद बढ़ोतरी करना चाह रही है।

ट्रेंडफोर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार एप्पल ने आसुस को वैश्विक शिपमेंट के मामले में पीछे छोड़ दिया है और चौथे पायदान पर पहुंच गई। रिपोर्ट में आगे बताया गया की कंपनी ने 2017 की तीसरी तिमाही में 4.43 मिलियन के करीब मैकबुक शिप की हैं।

कितनी होगी मैकबुक के सस्ते वर्जन की कीमत : आने वाले सस्ते वर्जन के मैकबुक की कीमत अभी तो पता नहीं चली है। लेकिन फिलहाल 13 इंच मैकबुक 65059 रुपये में मिलता है। इसके कम वर्जन की अनुमानित कीमत 50000 रुपये करीब हो सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

ओप्पो आज भारत में लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन Realme 1, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

बंद नहीं हो रहा है Xiaomi का डुअल कैमरे वाला Mi A1, यहां जानें सच्चाई