4 अप्रैल को भारत में लॉन्च हो सकते हैं Nokia 7 Plus समेत नोकिया के 3 स्मार्टफोन

HMD ग्लोबल भारत में 4 अप्रैल 2018 को नई दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन कर रहा है। वैसे इस इवेंट को लेकर कंपनी ने कुछ साफ-साफ तो नहीं कहा है लेकिन कहा जा रहा है कि एचएमडी ग्लोबल इस इवेंट में नोकिया के 3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिनमें नोकिया 6 (2018), नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 Sirocco शामिल हैं। इनमें से नोकिया 6 और नोकिया 7 प्लस मिड रेंज फोन होंगे, वहीं नोकिया सिरोक्को प्रीमियम स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि फरवरी 2018 में बर्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया के ये तीनों फोन पहली बार दुनिया के सामने आए थे।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में