ओप्पो आज भारत में लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन Realme 1, ऐसे देखें लाइव इवेंट
Oppo का एक नया स्मार्टफोन रियलमी (Realme 1) आज भारत में लॉन्च होगा। ओप्पो इस फोन को नए ब्रांड के नाम से भारत में पेश करेगा। ओप्पो रियलमी 1 का लाइव इवेंट दोपहर 12.30 बजे से रियलमी के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पर देखा जा सकेगा। इस फोन की एक्सक्लूसिव बिक्री अमेजॉन इंडिया से होगी और इसकी कीमत 10 से 15 हजार रुपये के बीच होगी। इस फोन में कंपनी एआई सपोर्ट के साथ कैमरा दे सकती है। फोन के फीचर्स की बात करें तो अमेजॉन पर रियलमी 1 के पेज के मुताबिक रियलमी का हैंडसेट मेटालिक ब्लैक फ्रेम और शाइनी बैक पैनल होगा। फोन में सिंगल रियर कैमरा होगाा। इस फोन की डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुए Oppo A3 से काफी हद तक मिलती है। ऐसे में ओप्पो ए3 का ही फीचर इस फोन में दिया जा सकता है। ओप्पो ए3 में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 6.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी है। इस फोन में 3400 एमएएच की बैटरी है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
JEE Main Counselling Dates 2018: JoSAA Counselling Schedule. JEE Main Counselling & map; Seat Allotment 2018 is scheduled to start in the month of June 2018. JEE Main 2018 Counselling is held concurrently with JEE Advanced Counselling and is called as JoSAA
ReplyDelete