बीएसएनएल दे रहा जियो को टक्कर, नए प्लान में मिलेगा 45GB डाटा और अनलिमिटेड कालिंग

टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी बीएसएनएल प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए आए दिन प्लान्स में बदलाव और नए प्लान्स पेश कर रही है। इस बार कंपनी ने जियो को मात देने के लिए नया पोस्टपेड प्लान निकाला है। प्लान की डिटेल्स के साथ-साथ जानते हैं की बीएसएनएल का यह प्लान यूजर्स को आकर्षित करने और अपने साथ जोड़े रखने में किस तरह अन्य टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर देगा।

बीएसएनएल प्लान डिटेल्स: बीएसएनएल के इस नए प्लान की कीमत 499 रुपये है। इसके अंतर्गत ग्राहकों को प्रति महीना अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 45GB डाटा मिल रहा है। इसमें रोमिंग के दौरान भी फ्री कालिंग की सुविधा दी जा रही है। यह प्लान सिर्फ पोस्टपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

जियो के 509 रुपये के पोस्टपेड प्लान से टक्कर: इसके मुकाबले जियो के 509 रुपये के पोस्टपेड प्लान के तहत कुल 60GB डाटा दिया जाता है। डाटा यूसेज की सीमा 2GB प्रति दिन की है।

प्रीपेड ग्राहकों को भी फायदा : कंपनी ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए भी प्लान निकाला है। यह प्लान जियो को टक्कर देने के लिए पेश किया गया है। इसमें कंपनी मात्र 7 रुपये में 1GB डाटा उपलब्ध करवा रही है। इस पैक की वैलिडिटी 1 दिन की है। यानि की पूरे डाटा को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एक दिन की वैधता होगी ।

जियो से बेहतर प्लान किया पेश : बीएसएनएल ने जियो के 19 रुपये के प्लान को टक्कर दी है। जियो के 19 रुपये के प्लान के अंतर्गत यूजर्स को सिर्फ 0.15GB डाटा मिलता है। इस पैक की वैलिडिटी भी एक दिन की ही है। लेकिन इस पैक में ग्राहकों को जियो टीवी और सिनेमा जैसी अन्य सेवाओं का लाभ भी मिलता है।

Comments

Popular posts from this blog

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

Vodafone लाया रोज 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला सस्ता प्लान