आपके भी मोबाइल में 4G इंटरनेट है स्लो तो फोन में करें ये सेटिंग्स

हाल के कुछ दिनों से भारत में 4जी इंटरनेट की चर्चा जोरों पर है। जियो के बाद अब एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया भी 4जी सर्विस लॉन्च कर रही हैं, लेकिन इंटरनेट की स्थिति पहले जैसी ही है। भले ही आप 4जी यूज कर रहे हैं लेकिन स्पीड नहीं मिल रही है तो आइए जानते हैं फोन में 4जी इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के तरीके।
सबसे पहले यह जानना जरूर है आखिर 4G स्पीड इतना स्लो क्यों है? आपको बता दें कि इंटरनेट स्लो होने के हर मामले में सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ही जिम्मेदार नहीं होती है। इसके कई कारण हैं। जैसे- फोन की सेटिंग, नेटवर्क पर ज्यादा लोड, नेटवर्क केबल की क्वालिटी, आदि।
अगर आपके इलाके में कॉपर केबल की जगह फाइबर केबल का इस्तेमाल हुआ है तो नेटवर्क अच्छा रहेगा और स्पीड भी मिलेगी। जियो की स्पीड एयरटेल के मुकाबले इसीलिए अच्छी है। अगली स्लाइड में जानें कैसे बढ़ाएं स्पीड।
अगर आपका इंटरनेट स्लो चल रहा है तो सबसे पहले फोन की सेटिंग्स चेक करें। फोन की सेटिंग में नेटवर्क सेटिंग में जाएं और preferred type of network को 4G या LTE सेलेक्ट करें।
इसके अलावा नेटवर्क सेटिंग्स में Access Point Network (APN) की सेटिंग भी चेक करें, क्योंकि स्पीड के लिए सही APN का होना जरूरी है। एपीएन सेटिंग के मीनू में जाकर सेटिंग को डिफॉल्ट रूप से सेट करें।
इसके अलावा फोन में मौजूद सोशल मीडिया पर नजर रखें। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे ऐप स्पीड कम कर देते हैं और डाटा भी ज्यादा खपत करते हैं। इनकी सेटिंग्स में जाकर ऑटो प्ले वीडियो को बंद कर दें। साथ ही फोन के ब्राउजर को डाटा सेव मोड में सेट करें।

Comments

Popular posts from this blog

ओप्पो आज भारत में लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन Realme 1, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

बंद नहीं हो रहा है Xiaomi का डुअल कैमरे वाला Mi A1, यहां जानें सच्चाई