512GB स्टोरेज और 6GB रैम के साथ आ रहा है यह स्मार्टफोन

अभी तक आपके स्मार्टफोन में अधिकतम 256 जीबी की स्टोरेज मिल रही है, लेकिन जल्द ही आपको 512 जीबी की स्टोरेज मिलने वाली है। जी हां, Huawei दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन पी सीरीज के तहत लॉन्च होगा और इसे P20 के नाम से पेश किया जा सकता है।
दरअसल चीन की एक वेबसाइट पर इस फोन की स्पेसिफिकेशन को लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक हुवावे पी सीरीज के तहत मॉडल नंबर NEO-AL00 स्मार्टफोन ला रही है जिसमें 512 जीबी की स्टोरेज और 6 जीबी रैम होगी। हालांकि यह साफ नहीं है कि 27 मार्च 2018 को लॉन्च होने वाले Huawei P20, P20 Lite और P20 Pro में से कौन से फोन में 512 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

बता दें कि इससे पहले भी खबर आई थी कि Huawei P सीरीज के तहत 3 रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि कंपनी के तीन रियर कैमरे वाले इन फोन के नाम P20 और P11 होंगे। लीक हुई फोटो में फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है।

तीनों कैमरे एक साथ ऊपर-नीचे होंगे। साथ में एलईडी फ्लैश लाइट भी होगी। वहीं फिंगरप्रिंट फ्रंट में होगा। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है पी20 और पी11 में दिए जाने वाले कैमरे का रिजॉल्यूशन 40 मेगापिक्सल और 5X का ऑप्टिकल जूम होगा। फोन के लिए कैमरे का निर्माण Leica करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में