कछुए की तरह चल रहे कंप्यूटर की स्पीड बढ़ाने के 5 तरीके

आप में से कई अधिकतर लोग कंप्यूटर या लैपटॉप यूज करते होंगे। कई लोगों के पास अपना खुद का कंप्यूटर या लैपटॉप होगा और कई लोग ऑफिस में यूज करते होंगे। ऐसे में कई बार आपने गौर किया होगा कि आपका कंप्यूटर या सिस्टम काफी स्लो हो गया है। कोई भी काम करने पर अटक-अटककर चल रहा है। आज हम आपको इस समस्या के लिए 5 तरीके बताएंगे।
1: स्टार्टिंग एप्लिकेशन को कम करें
कई बार हमारे सिस्टम में कई सारे प्रोग्राम सिस्टम के ऑन ही रन करने लगते हैं। ऐसे में Windows+R दबाकर रन खोलें और फिर उसमें msconfig टाइप करें। इसके बार आपके सामने सभी प्रोग्राम की लिस्ट आ जाएगी उनमें से जिसकी जरूरत ना हो उसे डिलीट कर दें। इसके अलावा टास्क मैनेजर में जाकर StartUp को डिसेबल कर दें।
2: Recycle बिन खाली करें
कई लोग कंप्यूटर तो चलाते हैं लेकिन रिसाइकल बिन खाली नहीं करते हैं। रिसाइकल बिन के भर जाने से भी कंप्यूटर स्लो हो जाता है। ऐसे में इसे समय-समय पर खाली करते रहे। इसका दूसरा तरीका है कि अगर फाइल महत्वपूर्ण नहीं है तो उसे Shift+Delete के साथ डिलीट करें। इसका फायदा यह होगा कि वह फाइल रिसाइकल बिन में जाएगी ही नहीं।
3: C ड्राइव खाली रखें
सी ड्राइव को खाली रखने का मतलब यह है कि इस ड्राइव में केवल सेटअप और प्रोग्राम फाइल्स ही रहने दें। इसमें वीडियो या फोटो ना डालें। सी ड्राइव को खाली करने के लिए कंट्रोल पैनल में जाएं, अब action center पर क्लिक करें, अब View Performance Information पर क्लिक करें, इसके बाद Open Disk Cleanup का ऑप्शन मिलेगा। इसके बाद आपको एक बॉक्स खुलेगा जिस पर ओके करते ही error files, temp files और corrupt files दिखेंगी। जिसे चेक करके आप डिलीट कर दें।
4: TEMP और करप्ट फाइल को डिलीट करें
टेम्प फाइल डिलीट करने के लिए रन चलाएं और फिर उसमें %temp% टाइप करके एंटर दबाएं। इसके बाद टेंपररी फाइल की एक लिस्ट खुलेगी, सभी को एक साथ सेलेक्ट करके डिलीट कर दें। टेम्प फाइल सप्ताह में दो-तीन बार डिलीट करें।
5: Desktop स्क्रीन साफ रखें
कई लोग अपने कंप्यूटर की स्क्रीन पर कई सारे फोल्डर रखते हैं और इसी कारण सिस्टम स्लो भी हो जाता है। इससे रैम की खपत ज्यादा होती है। अतः स्क्रीन पर बहुत जरूरी फोल्डर ही रखें

Comments

Popular posts from this blog

ओप्पो आज भारत में लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन Realme 1, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

बंद नहीं हो रहा है Xiaomi का डुअल कैमरे वाला Mi A1, यहां जानें सच्चाई