फोन हैंग होने से परेशान हैं तो पढ़िए काम की ये 5 बातें
आप भी अगर अपने फोन के बार बार हैंग होने से परेशान हैं तो जरूर कुछ गलतियां कर रहे हैं। बस इन पांच बातों का ध्यान रखें और देखेंगे कि कैसे आपका फोन मक्खन की तरह चलेगा।
फोन से उन सारी चीजों को डिलीट कर दें जिनकी जरूरत नहीं पड़ती। इशके अलावा फोन की सेटिंग्स में जा कर स्टोरेज पर क्लिक करें, नीचे कैश डाटा (Cache data) का विकल्प आता है, उसे भी साफ कर दें। समय समय पर ये करते रहना चाहिए। एंड्राएड फोन धारक ये आसानी से कर सकते हैं।
अगर आपके फोन में कई सारी ऐपलीकेशन हैं और तो बेहतर होगा अगर उनमें से कुछ को एक्सटर्नल मेमोरी में ट्रांस्फर कर दें। इससे इंटर्नल मेमोरी में जगह बनती रहेगी। चाहें तो ऐप्लीकेशन इंस्टॉल करते वक्त सीधे एक्सटर्नल मेमोरी मे ही डालें। सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज पर जाएं, वहां एसडी कार्ड का विकल्प चुनें। यह सुविधा उन्हीं के लिए है जिनके फोन में दोनों मेमोरी होती हैं।
फोन में गाने, वीडियो, तस्वीरें और बाकी डाटा एक्सटर्नल मेमोरी में ही सेव करें। अगर ये इंटर्नल में हैं भी तो इन्हें एक्सटर्नल में डाल दें। अगर आप एक्सटर्नल मेमोरी को डीफॉल्ट मेमोरी चुन लेंगे तो वे खुद ब खुद उसी में जाएंगी और आपको बार बार मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
फैक्ट्री रीसेट का विकल्प तभी इस्तेमाल करें जब सारे तरीके अपना चुके हों। ये वेबसाइट, ऐप्स औऱ ब्राउजर से आने वाले उस सारे डाटा को हटा देगा जिसकी जरूरत नहीं पड़ती। चूंकि ये सारी ही ऐप्स, फोन नंबर, फोटो, गाने हटा देता है इसलिए इसे आम तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर आप ऐसा करने वाले हैं तो बेहतर है कि पहले सारी चीजें कहीं और सेव कर लें। चाहें तो एसडी कार्ड में ट्रांस्फर कर लें।
फोन के साथ साथ अपना सारा जरूरी डाटा ईमेल, गूगल ड्राइव या क्लाउड पर सेव कर ते रहें। ये जिंदगी भर के लिए सुरक्षित हो जाएगा और अगर फोन खराब भी हो जाए या कुछ डिलीट हो जाए तो चिंता की बात नहीं रहेगी। ईमेल में सेव करने के बाद उस डाटा को फोन से हटा दें ताकि मेमोरी में जगह बन जाए।

Comments
Post a Comment