गूगल प्ले से 5 लाख लोगों ने डाउनलोड की ये मालवेयर एप्स, बरतें ये सावधानियां

एंड्रॉयड मालवेयर के बारे में अब लगभग हर हफ्ते खबरें सुनने को मिलती है। गूगल प्ले स्टोर पर इस बार QR कोड रीडर्स एप पर यह मालवेयर अटैक हुआ है। यह खबर सोफोसलेब्स की एक रिपोर्ट में सामने आई है। इसमें बताया गया है की गूगल प्ले स्टोर पर 7 QR कोड रीडर्स में मालवेयर है। QR कोड एप्स के अलावा भी कुछ इन्फेक्टेड एप्स गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है।

कौन सा मालवेयर है? मालवेयर का नाम Andr/HiddnAd-AJ है। जैसे की नाम से ही पता चलता है, यह मालवेयर आपके फोन पर एड प्ले करता है। मालवेयर किसी भी तरह का एक्शन लेने से पहले 6 घंटे का इंतजार करता है। इसके बाद वो फुल स्क्रीन एड प्ले करने के साथ-साथ वेबपेजेज पर एड खोलने लगता है। मालवेयर यूजर्स को एड के लिंक के साथ नोटिफिकेशन भी भेजता है।

रिपोर्ट के अनुसार, मालवेयर से प्रभावित हुई एप्स को 500,000 से अधिक बार गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया गया है। हालांकि अब गूगल ने इसे प्ले स्टोर से हटा दिया है। यह एप्स गूगल की स्कैनिंग प्रक्रिया से भी सुरक्षित बच निकलती थी ।ऐसा एक कोड के कारण हो पता था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस तरह के कोड एप डाउनलोड होने के 6 घंटे बाद काम करते थे। इसलिए वो डिटेक्ट नहीं हो पाते थे।

इस तरह के मामले सामने आने से गूगल अपने स्कैनिंग प्रक्रिया में बदलाव कर उसे और बेहतर बनाएगा। इस तरह के मामले सामने आने के बाद भी गूगल प्ले स्टोर से एप्स डाउनलोड करना किसी थर्ड-पार्टी मार्केटप्लेस से डाउनलोड करने से बेहतर और सुरक्षित है।

हम आपको 5 ऐसे दमदार एंटीवायरस एप्स बताने जा रहे हैं जो आपके फोन के डाटा को सुरक्षित रखता है। साथ ही फोन में मैलवेयर को आने से रोकता है।

360 Degree Scan: इस एप के जरिए आप वायरस को फोन से डिलीट कर सकते हैं। इसमें की फीचर्स दिए गए हैं जैसे फाइल्स को स्कैन करना, फोन से वायरस को डिलीट करना आदि। इसमें एक एंटी थेफ्ट फीचर भी दिया गया है जिसके जरिए खोई हुई डिवाइस को ढूंढा जा सकता है।

Heavy Duty Avast: करीब 100 मिलियन यूजर्स ने इस एप को डाउनलोड किया है। इससे फोन को स्कैन किया जाता है। यह एप फोन से मालवेयर या वायरस को डिलीट करता है।

Avira Antivirus Security: नई एप होने के बावजूद इसे कई लोगों ने इसे डाउनलोड किया है। इसमें मालवेयर स्कैन, रियल टाइम प्रोटेक्टशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कई नए फीचर्स भी हैं जैसे स्टेज फ्राइट एडवाइजर।

TrustGo Antivirus: इस एप को स्मार्टफोन्स से खतरनाक वायरस और मालवेयर को डिलीट कर दिया जाता है। इसमें एक प्राइवेसी गार्ड है जो ये दर्शाता है कि फोन में मौजूद एप्स डिवाइस को कैसे इस्तेमाल कर रही हैं।

Kaspersky Antivirus and Security: इस एप को 4.7 रेटिंग दी गई है। यह एप यूजर के पसर्नल डाटा को सुरक्षित रखती है और फोन को मालवेयर या दूसरे वायरस से बचाती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ओप्पो आज भारत में लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन Realme 1, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

बंद नहीं हो रहा है Xiaomi का डुअल कैमरे वाला Mi A1, यहां जानें सच्चाई