Amazon Samsung Carnival: सैमसंग के फोन पर 8,000 रुपये तक का कैशबैक

अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने या स्मार्ट टीवी के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अमेजॉन पर सैमसंग कार्निवाल शुरू हो गया है। यह कार्निवाल 5 मार्च से लेकर 8 मार्च 2018 तक चलेगा। इस सेल में टीवी और स्मार्टफोन समेत सैमसंग के कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। तो आइए जानते हैं इस सेल में स्मार्टफोन पर कितनी छूट मिल रही है?
Samsung Galaxy A8+
इस फोन को 4 हजार रुपये कैशबैक के साथ 28,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत 32,990 रुपये है। यह कैशबैक अमेजॉन पे में मिलेगा। साथ ही कैशबैक का यह ऑफर कैश ऑन डिलीवरी पर लागू नहीं होगा। बता दें कि गैलेक्सी ए8 प्लस सैमसंग का पहला फोन है जिसके फ्रंट में दो कैमरे हैं। इसमें 6 जीबी रैम मिलेगी।
सैमसंग ऑन7 प्रो
इस फोन पर अमेजॉन 2,500 रुपये का कैशबैक दे रहा है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलेगी।
सैमसंग गैलेक्सी NOTE 8
इस फोन पर 8 हजार रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इस कैशबैक के बाद इस फोन की कीमत 59,900 रुपये हो जाएगी, जबकि इसकी कीमत 67,900 रुपये है। इस फोन में 12+12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम
इस फोन पर सैमसंग 2 हजार रुपये का कैशबैक दे रहा है। कैशबैक के बाद इस फोन को 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में