अब गूगल के विडियो कॉलिंग ऐप से भेज पाएंगे वीडियो संदेश भी

गूगल डुओ वीडियो कॉलिंग ऐप में नया वीडियो मैसेज फीचर आया है। इसके जरिए आप 30 सेकंड का वीडियो संदेश भेज सकते हैं। वीडियो संदेश फीचर को एंड्रॉयड और आईफोन के लिए रोलआउट किया जा रहा है। ये क्लिप यूजर द्वारा देखे जाने के बाद 24 घंटे के अंदर स्वतः ही डिलीट हो जाएगी।
डुओ कॉल की तरह यह मैसेज भी पूरी तरह से इनक्रिप्टेड है। डुओ ऐप में वीडियो मैसेज को सेंडर के आइकन पर टैप करके प्ले किया जा सकता है। वीडियो वॉयसमेल देखने के बाद यूजर 'call now' के जरिए कॉल बैक भी कर सकते हैं। यह बटन वीडियो देखने के बाद दिखाई देगा।

Comments

Popular posts from this blog

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

व्हाट्सएप के प्राइवेसी सुरक्षा मानकों पर भी उठे सवाल, मुफ्त सेवा देने के एवज में डाटा बेचता है एप