अंदर की बात! फेसबुक डाटा के साथ कैम्ब्रिज एनालिटिका ने भारत में क्या-क्या किया और किसे फायदा हुआ?

लंदन की पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा फेसबुक के डाटा से राजनीतिक पार्टियों को फायदे पहुंचाने के खुलासे के बाद से काफी बवाल मचा हुआ है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने माफी भी मांगी है। वहीं भारत में कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर हमलावर हैं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर फेसबुक के 5 करोड़ यूजर्स के डाटा के साथ भारत में वाकई किसे फायदा पहुंचा और क्या-क्या? आइए जानते हैं।
theprint की एक रिपोर्ट के मुताबिक कैंब्रिज एनालिटिका ने दावा किया है उसने बिहार विधानसभा चुनाव 2010 में फेसबुक डाटा का इस्तेमाल किया था और उसके क्लाइंट को चुनाव में जीत मिली थी। बता दें कि 2010 के चुनाव में जनता दल यूनाइडेट को सबसे ज्यादा सीटें मिली थीं और नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। उस दौरान जेडीयू को 115, बीजेपी को 91, राजद को 22 और कांग्रेस को 4 सीटें हासिल हुई थीं।

Comments

Popular posts from this blog

ओप्पो आज भारत में लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन Realme 1, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Excel vlookup solution in hindi

मानो या ना मानो, 1,799 रुपये में डुअल कैमरे के साथ मिल रहा यह 4G फोन