रिश्तों के लिए किसी मीठे जहर से कम नहीं है टेक्नोलॉजी, पढ़िए यह रिपोर्ट

अगर आपका भी पार्टनर स्मार्टफोन और सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त दे रहा है जिस वजह से आप खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं तो आप ऐसा महसूस करने वाले आप अकेले नहीं हैं। McAfee की एक रिपोर्ट से पता चला है कि भारत के एक तिहाई लोग आपके जैसा ही महूसस कर रहे हैं। यह रिसर्च लोगों के ऑनलाइन और वास्तविक व्यवहार को लेकर किया गया है।
एंटीवायरस सॉफ्टवेयर तैयारी करने वाली कंपनी McAfee के इस सर्व में शामिल 77 फीसदी लोगों ने माना कि टेक्नोलॉजी के कारण वे अपने सगे-संबंधियों से दूर हो रहे हैं। वहीं 81 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया है कि एक साथ होने के बाद भी स्मार्टफोन यूज करने के कारण परिवार के लोगों, दोस्तों या पार्टनर के साथ उनका झगड़ा भी हो चुका है।

इस रिपोर्ट से यह भी खुलासा हुआ है कि 89 प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि रिलेशनशिप में प्राइवेसी काफी महत्वपूर्ण है। वहीं 84 प्रतिशत लोग पर्सनल पिन और पासवर्ड पार्टनर के साथ साझा करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

व्हाट्सएप के प्राइवेसी सुरक्षा मानकों पर भी उठे सवाल, मुफ्त सेवा देने के एवज में डाटा बेचता है एप

Excel vlookup solution in hindi