स्मार्टफोन में बैटरी ना होने पर भी गूगल ट्रैक कर रहा आपकी लोकेशन

आपको अगर ऐसा लगता है की अपने स्मार्टफोन की बैटरी निकाल देने पर कोई आपको ट्रैक नहीं कर सकेगा तो गलत लगता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल आपकी लोकेशन तब भी ट्रैक कर सकता है जब आपने बैटरी फोन से निकाल दी हो। स्मार्टफोन के मदरबोर्ड के टॉप पर एक मिनी IRC बैटरी होती है। यह बैटरी कभी स्विच ऑफ नहीं होती। यही बैटरी आपकी लोकेशन का ट्रैक रखती है। जब आप अपने फोन को इंटरनेट से दोबारा कनेक्ट करते हैं तो यह बैटरी आपके पूरे दिन की लोकेशन गूगल को बता देती है।

फोन में सिम ना होने पर भी होती लोकेशन ट्रैक : कुछ महीनों पहले, Quartz ने यह खुलासा किया था की गूगल एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स से लोकेशन सेवा ऑफ होने के बाद भी लोकेशन की जानकारी कलेक्ट कर रहा है। डाटा एन्क्रिप्शन और प्राइवेसी पर चल रही तमाम बहस के बाद भी गूगल की लोकेशन डाटा कलेक्शन की यह खबर हैरान करने वाली है। Quartz की आई रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड सॉफ्टवयेर पर चल रहे फोन्स का डाटा एकत्रित कर के यूजर लोकेशन को गूगल को सेंड किया जाता है। इस जानकारी को तब भी एकत्रित किया जाता है जब यूजर लोकेशन सेवाओं को बंद कर देता है या तब भी जब फोन में सिम कार्ड नहीं होता।

2017 से गूगल कलेक्ट कर रहा डाटा : रिपोर्ट में पाया गया की गूगल लोकेशन डाटा को 2017 की शुरुआत से कलेक्ट कर रहा है। Quartz का कहना है की कंपनी ने डाटा कलेक्शन की इस रिपोर्ट को सत्य कहा है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है की इसे खत्म करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

Vodafone लाया रोज 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला सस्ता प्लान