विशेष बच्चों को लैपटॉप से बोर्ड परीक्षा देने की छूट

इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विशेष छात्रों को कंप्यूटर या लैपटॉप से परीक्षा देने की अनुमति मिल गई है। एक अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए हालांकि ऐसे छात्रों को रजिस्टर्ड डॉक्टर या पात्र मनोचिकित्सक से प्रमाणपत्र जारी करवाना होगा। सीबीएसई की परीक्षा समिति ने हाल ही में एक बैठक में विशेष बच्चों को लैपटॉप से परीक्षा देने की छूट को मंजूरी दी है।

कंप्यूटर या लैपटॉप के इस्तेमाल की इजाजत हालांकि सशर्त दी गई है। जैसे इसका इस्तेमाल केवल अपने जवाबों को टाइप करने या बड़े फॉन्ट साइज में देखने के लिए और प्रश्नों को सुनने के लिए होगा। परीक्षा देने के लिए ऐसे छात्रों को अपने घर से लैपटॉप लाना होगा और कंप्यूटर शिक्षक के निरीक्षण के बाद ही उसके जरिये परीक्षा देने की इजाजत होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में