गूगल क्रोम में ऑटो प्ले वीडियोज को ब्लॉक करने के साथ आएंगे ये नए फीचर्स

गूगल ने विंडोज और एंड्रॉयड पर लेटेस्ट क्रोम 66 बीटा अपडेट रोल आउट किया है। यह अपडेट बीटा चैनल में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। क्रोम 66 में ऐसे कई नए फंक्शन्स जोड़े गए हैं जिससे यूजर अनुभव बेहतर होगा। यूजर्स को ध्यान में रखते हुए गूगल कई नए फीचर्स लाया है। इसमें से एक फंक्शन मीडिया ऑटो प्लेबैक को अनुबंधित करना है।

कौन-से नए फीचर्स जोड़े गए : गूगल क्रोम पर जल्द ही वेबसाइट पर अपने आप चलने वाले वीडियोज को अनुबंधित कर दिया जाएगा। इससे किसी भी वेबसाइट को खोलने पर जो वीडियोज अपने आप चलने लगती हैं, वो नहीं होगा। इसी के साथ विंडोज पर ब्राउजर क्रैश से सम्बंधित समस्याएं भी कम होंगी। एंड्रॉयड एप में मॉडर्न डिजाइन टैब जोड़ा गया है। क्रोम 66 स्टेबल चैनल पर कुछ ही हफ्तों में आने वाला है।

क्या होंगे अन्य फीचर्स? : क्रोम 66 को डेवलपर सेंट्रिक अपडेट की तरह रिलीज किया गया है। विंडोज पर क्रोम 66 ऑटोप्ले मिडिया को पॉज करने की सुविधा देगा। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है की अपडेट में ब्राउजर क्रैश के नंबर को कम किया गया है। यानि की ब्राउजर कर्ष की समस्या अब कम होगी। इसी के साथ क्रोम 66 में क्रैश होने से पहले वार्निंग भी दी जाएगी।

सुरक्षा के मामले में क्या आएगा नया? सुरक्षा को लेकर विंडोज के लिए क्रोम 66 ने डिफॉल्ट ट्रस्ट सेटिंग हटा दी है।

एंड्रॉयड के लिए हुए क्या बदलाव? एंड्रॉयड के लिए क्रोम 66 को नया होने डुप्लेक्स फीचर मिला है। यह क्रोम होम बटन बार को रिप्लेस करेगा। इसमें नया बॉटम टूलबार भी जोड़ा गया है जो नए टैब पेज पर लेकर जाएगा। डेवलपर्स के लिए, ऑडियो परफॉरमेंस को बेहतर करने के लिए एक नया ऑडियोवर्कलेट API जोड़ा गया है। इसके अलावा एक और API जोड़ा गया है जिससे क्लिपबोर्ड पर लिखने और पढ़ने जैसे फंक्शन्स बेहतर होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में