ऐलन मस्क के बाद फरहान अख्तर ने भी Facebook को कहा अलविदा, फैन के लिए दिया यह मैसेज

Facebook के डाटा लीक के सामने के बाद से ही लोगों को फेसबुक की प्राइवेसी पर संदेह होने लगा है। इसके बाद एक-एक करके कई बड़े लोग फेसबुक को अलविदा कह रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर ने भी फेसबुक छोड़ दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। बता दें कि इससे पहले स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ ऐलन मस्क ने भी अपने फेसबुक पेज डिलीट किए हैं।
फरहान अख्तर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी और कहा, 'गुड मॉर्निंग, आपको सूचित करता हूं कि मैंने अपने फेसबुक अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट कर दिया है, हालांकि वेरिफाइड FarhanAkhtarLive पेज अभी भी एक्टिव है।'
गौरतलब है कि डाटा लीक होने के बाद फेसबुक की मुसीबत काफी बढ़ गई है। कई बड़ी कंपनियों ने फेसबुक को ऐड देना और उससे ऐड लेना भी बंद कर दिया है। वहीं मार्क जुकरबर्ग ने इसके लिए पहले फेसबुक पर माफी मांगी और फिर अखबार में विज्ञापन देकर माफी मांगी है।

Comments

Popular posts from this blog

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

Vodafone लाया रोज 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला सस्ता प्लान