Gmail Go ऐप भारत में हुआ लॉन्च, कम रैम वाले फोन के लिए तोहफा

अगर आपके पास भी ऐसा कोई स्मार्टफोन है जिसमें 1 जीबी या इससे कम रैम है तो आपके लिए यह खबर काम की है। गूगल ने कम रैम और एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन के लिए जीमेल का लाइट वर्जन Gmail Go को भारत में लॉन्च कर दिया है। जीमेल गो ऐप को गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
दरअसल गूगल ने इस ऐप को एंड्रॉयड ओरियो के हल्के वर्जन Android Go के लिए तैयार किया है। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम कम कीमत और कम रैम वाले स्मार्टफोन के लिए है। गूगल ने 1 जीबी या इससे कम रैम वाले स्मार्टफोन के लिए गूगल गो, मैप्स गो, यूट्यूब गो जैसे कई ऐप्स लॉन्च किए हैं। इन ऐप में भी रेगुलर ऐप जैसे ही सारे फीचर्स मिलेंगे। ऐसे में अगर आपके फोन में कम रैम है तो भी आप इन ऐप के जरिए ज्यादा रैम वाले स्मार्टफोन का मजा ले सकते हैं।

Gmail Go ऐप की साइज 10 एमबी से भी कम है, जबकि ऑरिजनल जीमेल ऐप की साइज 20 एमबी से ज्यादा है, वहीं यूज करने के बाद इसकी साइज 50 एमबी से भी ज्यादा हो जाती है। जीमेल गो ऐप मेँ भी जीमेल ऐप के सारे फीचर्स मिलेंगे, हालांकि इसमें स्मार्ट इनबॉक्स जैसे कुछ खास फीचर्स भी होंगे। स्मार्ट इनबॉक्स में आपको परिवार वालों और दोस्तों के मेल होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

Vodafone लाया रोज 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला सस्ता प्लान