Google TEZ में भी आया चैट का फीचर, WhatsApp और Paytm को मिलेगी टक्कर

Paytm और WhatsApp पर बड़ा हमला करते हुए गूगल ने अपने पेमेंट ऐप Google Tez में चैटिंग का फीचर दे दिया है, हालांकि यह फीचर अभी कुछ ही यूजर्स के लिए है। धीरे-धीरे यह फीचर सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा। नए अपडेट के बाद आप गूगल तेज ऐप से भी पैसे भेजने के साथ-साथ मैसेज भी भेज सकेंगे और चैट कर सकेंगे।
गूगल के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'हमने तेज ऐप में मैसेज भेजने का विक्लप दे दिया है ताकि आप जिसे पैसे भेजें उससे मैसेज करके कन्फर्म भी कर सकें।' इसके लिए ऐप में एक अलग से Pay और Request बटन दिया गया है। गौरतलब है कि भारत में गूगल तेज के 12 मिलियन (1.2 करोड़) यूजर्स हैं।

बता दें कि अब पेटीएम और व्हाट्सऐप को गूगल तेज ऐप से कड़ी टक्कर मिलेगी। पेटीएम ने पिछले साल नवंबर में ही अपने ऐप में पेमेंट का फीचर दिया था। कंपनी ने इसे Inbox नाम दिया है। वहीं व्हाट्सऐप भी पेमेंट फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में