अब Hike ऐप से भी बुक कर सकेंगे Ola कैब, यह है तरीका

कैब सर्विस देने वाले Ola ने Hike मैसेंजर के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। इसके बाद यूजर्स हाइक ऐप से भी ओला कैब आसानी से बुक कर सकेंगे। कैब बुक करने के लिए अब अलग से ओला ऐप रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं पेमेंट करने के लिए यूजर्स हाइक पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि हाइक ने पिछले साल जून में UPI बेस्ड पेमेंट सर्विस लॉन्च किया था।
हाइक के फाउंडर और सीईओ कैविन भारती मित्तल ने इस खास मौके पर कहा, 'हमें इसकी घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे यूजर्स हाइक ऐप के जरिए ही ओला कैब की बुकिंग कर सकेंगे और इसी के साथ कैब सर्विस देने वाला हाइक देश का पहला मैसेंजर ऐप बन गया है। यह काफी आसान है और अलग-अलग लॉगिन करने की भी दरकार नहीं है। आप हाइक वॉलेट से भी पेमेंट कर सकेंगे।'

Comments

Popular posts from this blog

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

व्हाट्सएप के प्राइवेसी सुरक्षा मानकों पर भी उठे सवाल, मुफ्त सेवा देने के एवज में डाटा बेचता है एप