IRCTC की बेवसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन से बुक कर पाएंगे Ola और उबर भी
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आइआरसीटीसी) ने कैब एग्रीगेटर ओला से गठजोड़ किया है। अब आइआरसीटीसी के एप या वेबसाइट से भी ओला कैब बुक की जा सकेगी। ग्राहकों को यह सुविधा देने के लिए आइआरसीटीसी ने अभी छह महीने के पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गठजोड़ किया है।
7 दिन पहले करा पाएंगे कैब बुक : आइआरसीटीसी के जरिये ओला की सभी सेवाएं जैसे ओला माइक्रो, ओला मिनी, ओला ऑटो और ओला शेयर आदि के लिए बुकिंग की सुविधा मिलेगी। यात्री इसके जरिये सात दिन पहले भी कैब बुकिंग करा सकेंगे। रेलवे स्टेशनों पर आइआरसीटीसी के आउटलेट या ओला के सेल्फ सर्विस कियोस्क से भी कैब बुकिंग की सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि IRCTC और Ola के बीच यह साझेदारी फिलहाल सिर्फ 6 महीनों के लिए हुई है।
कैसे कर पाएंगे कैब बुक? : कैब बुक करने के लिए यात्रियों को आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। लोग इन करने के बाद सर्विस स्टेशन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको बुक ए कैब का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प का चयन कर के अपने हिसाब से कैब चुन सकते हैं। अपनी जरुरत के हिसाब से डिटेल भरने के बाद बुकिंग कन्फर्म कर दें और हो गई आपकी कैब बुक।

Comments
Post a Comment