Jio को रोकने के लिए Voda-Idea ने मिलाया हाथ, विलय के अध्यक्ष बने कुमार बिड़ला, बालेश शर्मा CEO

वोडाफोन इंडिया पीएलसी और आइडिया सेल्युलर इंडिया ने विलय के पूरा होने की घोषणा की है। विलय के बाद, शीर्ष स्तर के प्रबंधन को ये दोनों मिलकर देखेंगे और रिलायंस जियो की बढ़ती लोकप्रियता को मिलकर चुनौती देंगे। कुमार मंगलम बिड़ला विलय के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। इस मर्जर कंपनी के नए सीईओ बालेश शर्मा होंगे, जो वर्तमान वोडाफोन सीओओ हैं।
वोडाफोन समूह के मुख्य कार्यकारी, विटोरियो कोलाओ और आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा है:

वोडाफोन इंडिया और आइडिया के विलय के जरिये नई कंपनी की स्थापना के लिए प्रस्तावित प्रबंधन टीम की घोषणा करते हुए हम खुश हैं। टीम का व्यापक अनुभव है और दोनों कंपनियों के साथ आने से प्रोफेशनल फायदा मिलेगा। हम विलय के पूरा होने और बाजार में एक कंपनी के रूप में प्रतिस्पर्धा के लिए तत्पर हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में