Microsoft Surface Pro भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Microsoft ने गुरुवार को भारत में अपना नया सरफेस प्रो लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। इसे लेकर कंपनी ने एक बार की चार्जिंग में 13.5 घंटे की बैटरी बैकअप का दावा किया है। इस लैपटॉप के साथ एसेसरीज के तौर पर सरफेस प्रो टाइप कवर, सिग्नेचर टाइप कवर, सरफेस पेन और सरफेस आर्क माउस मिलेगा। बता दें कि यह लैपटॉप पिछले साल मई में लॉन्च हुआ था। भारत में इसकी बिक्री शुरू हो गई है। इसे अमेजॉन, फ्लिपकार्टस क्रोमा, रिलायंस और विजय सेल्स जैसे ऑथराइज्ड रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है।

Comments