अब यहां से भी खरीद सकेंगे Nokia के स्मार्टफोन और फीचर फोन

Nokia एक बार फिर से भारतीय मोबाइल में छा जाना चाहता है। इसी कड़ी में नोकिया के ब्रांड से स्मार्टफोन तैयार करने वाली कंपनी HMD ग्लोबल ने भारत में अपनी नई सर्विस शुरू की है। अभी तक नोकिया के फीचर और स्मार्टफोन ऑनलाइन स्टोर व रिटेल से खरीदे जा सकते थे लेकिन अब नोकिया के फोन नोकिया की बेवसाइट www.nokia.com से भी खरीदे जा सकेंगे।
वेबसाइट पर नोकिया के स्मार्टफोन के साथ फीचर फोन को भी लिस्ट किया गया है। साथ ही कंपनी फ्री शॉपिंग और 10 दिन के भीतर रिप्लेसमेंट का ऑफर दे रही है। बता दें कि साइट पर लिस्टिंग के मुताबिक आप Nokia 2, Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 8 को खरीद सकते हैं, वहीं Nokia 6 फिलहाल आउट ऑफ स्टॉक है।

इसके अलावा फीचर फोन की कैटेगरी में Nokia 3310 डुअल सिम, Nokia 216, Nokia 150 भी लिस्ट किए गए हैं, हालांकि Nokia 8810  और नोकिया 3310 का 4G वेरियंट बिक्री के लिए नहीं है। फोन के अलावा वेबसाइट से इयरफोन, मोबाइल कवर, चार्जर और यूएसबी जैसे एसेसरीज भी खरीदे जा सकते हैं लेकिन फिलहाल ये उपलब्ध नहीं हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में