Redmi Note 5 VS Redmi Note 5 pro: किसे खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?

शाओमी ने बुधवार को भारत में दो स्मार्टफोन Redmi Note 5 और Redmi Note 5 pro लॉन्च किए। साथ ही कंपनी ने दुनिया का सबसे पतला टीवी Mi TV 4 भी पेश किया है। शाओमी ने फोन में शानदार फीचर्स देने के साथ कीमत का भी पूरा ख्याल रखा है तो आइए जानते हैं इन दोनों फोन में क्या अंतर है और दोनों में से किसे खरीदना फायदे का सौदा होगा।
Redmi Note 5 में डुअल सिम सपोर्ट, 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टकोर 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 3GB/4GB रैम, 32GB/64GB स्टोरेज और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट और 3.0 ब्यूटिफिकेशन है। रेडमी नोट 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये होगी। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा जो कि फोन के बॉक्स में ही होगा।
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी। इस फोन में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। इसी के साथ रेडमी नोट 5 प्रो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन हो गया है। इस फोन 4GB/6GB रैम और 64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में मिलेगा। अगली स्लाइड में जानें रेडमी नोट प्रो के बारे में।
रेडमी नोट 5 प्रो में आईफोन X जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे।
इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये होगी।

Comments

Popular posts from this blog

ओप्पो आज भारत में लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन Realme 1, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

बंद नहीं हो रहा है Xiaomi का डुअल कैमरे वाला Mi A1, यहां जानें सच्चाई