जियो ने Saavn से मिलाया हाथ, नई कंपनी का नाम होगा जियो-सावन

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को शानदार म्यूजिक एक्सपेरियंस देने के लिए मशहूर म्यूजिक ऐप सावन के साथ पार्टिनरशिप का ऐलान किया है। इस पार्टनरशिप के बाद बनी नई कंपनी का नाम जियो-सावन होगा और कंपनी की वैल्यू 100 करोड़ डॉलर से ज्यादा होगी।
बता दें कि जियो के पास खुद की म्यूजिक ऐप जियो म्यूजिक है जिसकी मार्केट वैल्यू 67 करोड़ डॉलर है। इस पार्टनरशिप के तहत जियो नई कंपनी यानी जियो-सावन में 10 करोड़ डॉलर का एक्स्ट्रा निवेश करेगी।

साथ ही जियो सावन के मौजूदा शेयरधारकों से उनकी हिस्सेदारी खरीद रही है। सावन के शेयरधारकों में टायगर ग्लोबल मैनेजमेंट, लिबर्टी मीडिया और बर्टल्समैन जैसे शेयरधारकों के नाम शामिल हैं। बता दें कि सावन के तीनों फाउंडर ऋषि मल्होत्रा, परमदीप सिंह विनोद भट अपने पद पर बने रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

Vodafone लाया रोज 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला सस्ता प्लान