सैमसंग के सोशल मैसेजिंग ऐप Uhssup के साथ लॉन्च होगा Galaxy S9

सैमसंग के फ्लैगशिप गैलेक्सी एस9 को लेकर तमाम लीक्स सामने आ रही हैं। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि गैलेक्सी एस9 की लॉन्चिंग टैबलेट के साथ 25 फरवरी को हो सकती है। बता दें कि बर्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 26 फरवरी से शुरू हो रहा है जो 1 मार्च तक चलेगा।
वहीं एक और रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस9 सैमसंग के नए सोशल मैसेजिंग ऐप Uhssup के साथ लॉन्च होगा। यह ऐप फोन में प्री-लोडेड मिलेगा। इस ऐप के जरिए फेसबुक मैसेजर और व्हाट्सऐप की तरह लाइव लोकेशन शेयर की जा सकेगी और यूजर्स चैट कर सकेंगे। वहीं इस ऐप को कोरियन मार्केट में लॉन्चिंग के लिए सैमसंग ने सैमसंग सोशल नाम से रजिस्ट्रेशन भी कराया है।
अभी तक आईं तमाम रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy S9  में 5.8 इंच की डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 4 जीबी व 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च होगा। इस फोन में 3000mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

व्हाट्सएप के प्राइवेसी सुरक्षा मानकों पर भी उठे सवाल, मुफ्त सेवा देने के एवज में डाटा बेचता है एप

Excel vlookup solution in hindi