WhatsApp कर रहा है एक शानदार फीचर की टेस्टिंग, जल्द ही जारी होगा अपडेट

पिछले कुछ दिनों से WhatsApp अपने यूजर्स के लिए रोज नए अपडेट जारी कर रहा है। इसी कड़ी में व्हाट्सऐप ने बीटा वर्जन पर लॉक्ड रिकॉर्डिंग फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। लॉक्ड रिकॉर्डिंग फीचर के तहत यूजर्स वॉयस रिकॉर्डर बटन को लॉक करके वॉयस मैसेज भेज सकेंगे। बता दें कि फिलहाल वॉयस मैसेज भेजने के लिए रिकॉर्डर बटन को दबाकर रखना होता है।
नए अपडेट के बाद यूजर्स को बटन दबाकर रखने की जरूरत नहीं होगी। ऐप में वॉयस रिकॉर्डिंग के लिए सिर्फ एक बार बटन को दबाना होगा, उसके बाद नॉर्मल रिकॉर्डिंग की तरह आप अपने वॉयस मैसेज को रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसमें यूजर्स के पास रिकॉर्डिंग मोड को लॉक करने का भी ऑप्शन होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में