Xiaomi ने सिर्फ 13,999 रुपये में लॉन्च किया 32 इंच का Mi TV 4A
Xiaomi ने बुधवार को भारत में अपना दूसरा स्मार्ट टीवी Mi TV 4A लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी दो सप्ताह पहले 55 इंच का टीवी पेश किया था। कंपनी ने एमआई टीवी 4ए का दो वेरियंट भारत में उतारा है जिनमें एक 32 इंच का है और दूसरा 43 इंच का है। दोनों टीवी के साथ जियो की ओर से जियो फाई हॉटस्पॉट खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। दोनों टीवी की बिक्री भारत में 13 मार्च से होगी।

Comments
Post a Comment