सरकार ने मोबाइल पार्ट्स पर लगाई 10% की इंपोर्ट ड्यूटी, फोन की कीमतों में हो सकता है इजाफा

अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है, क्योंकि भारत सरकार ने मोबाइल पार्ट्स पर 10 फीसदी की इंपोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) लगा दी है। हालांकि इसका फायदा मेड इन इंडिया स्मार्टफोन को मिलेगा।
वैसे भी सरकार ने मेड इन इंडिया फोन को बढ़ावा देने के लिए ही पॉप्युलेटिड प्रिंटेड सर्किट बोर्ड्स (पीसीबी), कैमरा मॉड्यूल और कनेक्टर्स के आयात शुल्क में 10% ड्यूटी लगाई है। सरकार के इस फैसले से कुछ चाइनीज स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा देखा जा सकता है।

वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि इसका असर शाओमी, नोकिया और सैमसंग जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि ये कंपनियां भारत में ही अपने स्मार्टफोन या फीचर फोन तैयार करती हैं। साथ ही ये स्मार्टफोन में भारत में बने पीसीबी का इस्तेमाल करती हैं। आईफोन और गूगल पिक्सल फोन की कीमतों में इजाफा नहीं होगा, क्योंकि एप्पल और गूगल भारत में स्मार्टफोन का आयात करती हैं, पार्ट्स के नहीं।

बता दें कि भारत सरकार के एक बयान के मुताबिक 2014 तक भारत में जहां सिर्फ 2 मोबाइल निर्माता कंपनियां थीं, वहीं अब इनकी संख्या 120 हो गई है। ऐसे में सरकार का यह फैसला घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में