16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo V9 Youth, जानें कीमत

Vivo ने भारत में अपना एक नया बजट स्मार्टफोन Vivo V9 Youth लॉन्च किया है। वीवो वी9 यूथ पिछले महीने भारत में लॉन्च हुए Vivo V9 का ही कस्टमाइज वर्जन है। वीवो वी9 यूथ की खासियतों की बात करें तो इस फोन में 6.3 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले और आईफोन x जैसी डिजाइन है। साथ ही कैमरे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट दिया गया है। फोन में डुअल कैमरा है। यह फोन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।
Vivo V9 Youth की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo V9 Youth  में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.3 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है।

वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 3260mAh की बैटरी, 4जी, डुअल सिम, हेडफोन जैक, वाई-फाई जैसे फीचर्स हैं। फोन की कीमत 18,990 रुपये है और इसकी बिक्री ऑफलाइन स्टोर से हो रही है, वहीं फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, पेटीएम मॉल और वीवो ई-स्टोर से इसकी बिक्री 24 अप्रैल से होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में