नए अवतार में वापस आ रहा 1994 में लॉन्च हुआ Nokia 2010, ये होंगे फीचर्स

पिछले साल नोकिया ने अपने सदाबहार फोन Nokia 3310 को नए अवतार में पेश किया। उसके बाद इस फोन के 3जी और 4जी वर्जन भी बाजार में आए। अभी हाल ही में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 8110 को पेश किया है, वहीं कंपनी अपने Nokia 2010 को भी नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी में है।
इस फोन को सबसे पहले 1994 में लॉन्च किया गया था। बताया जा रहा है कि Nokia 2010 को नोकिया के पहले फोन के 2019 में 25 साल पूरे होने के मौके पर पेश किया जा सकता है। इस फोन में 4G LTE कनेक्टिविटी मिलेगी और कलर व डिजाइन को भी बदला जाएगा।

इसके अलावा कहा जा रहा है कि इस फोन में व्हाट्सऐप और फेसबुक जैसे ऐप भी सपोर्ट करेंगे। इसके लिए HMD ग्लोबल फेसबुक से बात कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नोकिया 2010 को Nokia A10 नाम से या फिर इससे मिलते-जुलते नाम से पेश किया जा सकता है। यह फोन रेड, ब्लैक और येल्लो कलर वेरियंट में पेश हो सकता है।

बता दें कि 4 अप्रैल को भारत में नोकिया का एक इवेंट होने वाला है जिसमें  नोकिया के 3 ड्रॉयड स्मार्टफोन्स लॉन्च हो सकते हैं। इस इवेंट में एचएमडी ग्लोबल Nokia 6 (2018), Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco को लॉन्च कर सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

ओप्पो आज भारत में लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन Realme 1, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

बंद नहीं हो रहा है Xiaomi का डुअल कैमरे वाला Mi A1, यहां जानें सच्चाई