25 अप्रैल को शाओमी लॉन्च करेगी यह शानदार फोन, जानें फीचर्स

शाओमी का लक्ष्य करीब हर महीने एक स्मार्टफोन लॉन्च करने की होती है और अपने इस टारगेट को पूरा करनेे के लिए कंपनी एमआई 2 को 25 अप्रैल को चीन में लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि एमआई ए2 पिछले साल लॉन्च हुए Mi A1 का ही अपग्रेडड वर्जन होगा। खबर यह भी है कि कंपनी 25 अप्रैल वाले इवेंट में Mi 6X भी पेश करेगी।


शाओमी के इस इवेंट की जानकारी Weibo यूजर्स के पोस्ट से मिली है। वहीं कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट Wang Xiang ने भी इसके बारे में ट्वीट किया है। इससे पहले Xiaomi Mi A2/ 6X को टीना पर देखा गया था। इस साइट पर फोन के फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिली थी।

अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। वहीं फोन में 2910mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा एमआई 2 में 2.2GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में 20 और 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Corel Draw 12 Crack Plus Serial Number & Keygen Download [Full Version]

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

व्हाट्सएप के प्राइवेसी सुरक्षा मानकों पर भी उठे सवाल, मुफ्त सेवा देने के एवज में डाटा बेचता है एप