Airtel ने फिर अपडेट किए ये 4 प्लान, अब मिलेगा दोगुना डाटा

एयरटेल ने एक बार फिर से अपने प्लान अपडेट किए हैं, हालांकि इस बार कंपनी ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों को तोहफा दिया है। Airtel ने अपने माय प्लान इनफिनिटी को अपडेट किया है जिसमें 399 रुपये से लेकर 1,199 रुपये तक के प्लान शामिल हैं। इन प्लान्स में अब पहले से दोगुना डाटा मिल रहा है। तो आइए जानते हैं सबसे पहले 399 रुपये वाले प्लान के बारे में।
399 रुपये का प्लान
इस पोस्टपेड प्लान में पहले 10 जीबी डाटा मिलता था लेकिन अब 20 जीबी मिल रहा है। डाटा के अलावा इस प्लान में रोमिंग सहित सभी लोकल और एसटीडी कॉल अनलिमिटेड होंगी। इस प्लान में Wyink म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
499 रुपये का प्लान
इस प्लान में अब 40 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा के अलावा इस प्लान में रोमिंग सहित सभी लोकल और एसटीडी कॉल अनलिमिटेड होंगी। इस प्लान में Wyink म्यूजिक और 1 साल के लिए अमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्शन भी मिलेगा।
799 रुपये का प्लान
इस प्लान में अब 60 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा के अलावा इस प्लान में रोमिंग सहित सभी लोकल और एसटीडी कॉल अनलिमिटेड होंगी। इस प्लान में Wyink म्यूजिक और 1 साल के लिए अमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्शन भी मिलेगा।
1,199 रुपये का प्लान
अब आखिरी 1,199 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें आपको पूरे बिलिंग साइकल के लिए 90 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा के अलावा इस प्लान में रोमिंग सहित सभी लोकल और एसटीडी कॉल अनलिमिटेड होंगी। इस प्लान में Wyink म्यूजिक और 1 साल के लिए अमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्शन भी मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में