एयरटेल ने दिया तोहफा, Airtel TV ऐप पर फ्री में देख सकेंगे IPL 2018 के सभी मैच

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। एयरटेल ने अपने वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप एयरटेल टीवी पर अपने ग्राहकों के लिए आगामी वीवो आईपीएल 2018 के सभी लाइव मैचों की अनलिमिटेड फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा हाॅटस्टार के जरिए देगी। इसके लिए कंपनी ने ऐप का नया वर्जन भी पेश किया है।
नए अपडेट के बाद एयरटेल टीवी यूजर्स अपनी पसंदीदा टीमों का चयन कर उन्हें फॉलो कर सकते हैं, जो मैच खेले जा रहे हैं उनकी खबर जान सकते हैं और आने वाले शिड्यूल की जानकारी भी ले सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को मैच के नोटिफिकेशन भी मिलेंगे।

वहीं जियो की तरह एयरटेल ने भी अपने ऐप में इंटरेक्टिव गेम्स और कन्टेस्ट कराएगा जिसमें भाग लेकर पुरस्कार जीते जा सकते हैं। बता दें कि एयरटेल ऐप का इस्तेमाल सिर्फ एयरटेल के यूजर्स की कर सकेंगे। गौरतलब है कि एयरटेल टीवी ऐप पर सभी कन्टेंट जून 2018 तक एयरटेल के पोस्टपेड और प्रीपेड ग्राहकों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में