इंतजार खत्म! BSNL ने सभी सर्किल के लिए लॉन्च किया 4G सिम कार्ड

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सभी सर्किल के लिए 4G सिम कार्ड लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने प्री-पेड और पोस्ट-पेड दोनों प्रकार के ग्राहकों के लिए 4जी सिम जारी किए हैं। बीएसएनएल के 4जी सिम की कीमत 20 रुपये होगी जिसे कोई भी यूजर्स खरीद सकता है। इसकी जानकारी खुद बीएसएनएल ने ट्वीट कर के दी है।
अगर आप भी अपने बीएसएनएल सिम को 4जी अपग्रेड करना चाहते हैं तो तो पास के किसी भी दुकान पर जाकर 20 रुपये का शुल्क देकर अपने 2G/3G सिम को नए 4G SIM (USIM) में बदल सकते हैं। बता दें कि इससे पहले बीएसएनएल ने फरवरी 2018 में केरल और कर्नाटक में 4G सर्विस लॉन्च किया है और साल के अंत तक पूरे देश में करने की है। कंपनी ने केरल के 5 इलाकों में अपने 4जी नेटवर्क की शुरुआत की है।


याद दिला दें कि केरल में 4जी टेस्टिंग की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की गई थी। ट्विटर पर @nagellatrinath नाम से हैंडल से एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया था जिसमें बीएसएनएल की 4G स्पीड दिखाई गई थी। स्क्रीनशॉट के मुताबिक बीएसएनएल की 4जी डाउनलोडिंग स्पीड 25.20Mbps और अपलोडिंग स्पीड 5.36Mbps थी।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में