आ रहा है Gmail का नया वर्जन, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

गूगल जीमेल का नया वर्जन जारी करने जा रहा है। इसके कुछ फीचर लीक हो गए हैं। जैसे, सेल्फ डिस्ट्रक्टिव ई-मेल और गोपनीय मोड। आठ मई को आई/ओ कांफ्रेंस में जी-मेल का यह नया वर्जन लांच किया जा सकता है। टेकक्रंच की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि जीमेल अपने यूजर को कंपोज विंडो के नए टूल्स के जरिये ज्यादा नियंत्रण देगा। यहां क्लिक करते ही एक पॉपअप खुलेगा। इसमें यूजर एक तारीख निश्चित कर पाएंगे जब यह ईमेल खुद नष्ट हो जाएगा। ईमेल एक्सपायर होने का यह समय एक हफ्ते, एक महीने और कुछ साल बाद का हो सकता है। नए जीमेल वर्जन में ईमेल को कान्फिडेंशियल मोड यानी गोपनीय अवस्था पर करने की सुविधा मिलेगी।


इसका अर्थ है कि ईमेल रिसीव करने वाला इसे न फारवर्ड कर पाएगा, न डाउनलोड कर पाएगा और न इसका प्रिंट निकाल पाएगा। इस कंटेंट को कॉपी और पेस्ट करना भी संभव नहीं होगा। एक अन्य फीचर में यूजर ईमेल प्राप्तकर्ता से उसकी पहचान की पुष्टि भी मांग सकेंगे। इसका पासकोड टेक्स के जरिये भेजा जाएगा। यह साफ नहीं है कि पासकोड फीचर गैर-जीमेल यूजर के लिए काम करेगा या नहीं।


नए फीचर में ईमल के सामने एक साइडबार भी होगा, जिसमें कैलेंडर, नोट-टॉकिंग ऐप और टास्क भी दिखेंगे। इससे यूजर को बैठक का समय तय करना और ईमेल भेजते समय लोगोें की उपलब्धता की जांच करना आसान हो जाएगा। तीन अन्य नए फीचर आएंगे जिनमें स्मार्ट रिप्लाई, स्नूज बटन और ऑफ लाइन सपोर्ट शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में