Google Tez हुआ अपडेट, अब करें बिजली, पानी, गैस और DTH बिल का भुगतान

गूगल ने अपने डिजिटल पेमेंट ऐप तेज को अपडेट किया है। अब आप गूगल तेज ऐप से बिजली, पानी, गैस और DTH बिल का भुगतान कर सकेंगे। नया अपडेट एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए जारी किया गया है। नए अपडेट के बाद यूजर्स के लिए बिजली बिल, पानी बिल, गैस बिल, लैंडलाइन फोन बिल, डीटीएच रिचार्ज, इंश्योरेंस जैसे करीब 70 बिल पेमेंट जोड़े गए हैं।
नए अपडेट के बाद बिल का भुगतान करने के लिए तेज ऐप के पेमेंट सेक्शन में जाकर अकाउंट बनाना होगा। उसके बाद आपसे कई जानकारी मांगी जाएगी। पमेंट के लिए आपको बैंक अकाउंट लिंक करना होगा। इसके बाद आप यूपीआई के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। पेमेंट के साथ-साथ आप बकाया बिल के बारे में जान सकेंगे।

बता दें कि गूगल ने पिछले साल दिसंबर में नई दिल्ली में आयोजित 'गूगल फॉर इंडिया' नाम के एक इवेंट में तेज के इस फीचर के बारे में बताया था। इवेंट के दौरान गूगल के नेक्स्ट बिलियन यूजर मुहिम के प्रमुख और प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट सीजर सेनगुप्ता ने बताया था कि जल्द ही आप गूगल तेज ऐप से कई तरह के बिल का भुगतान कर सकेंगे जिनमें टाटा पावर, एयरटेल, ACT, DishTV, DoCoMo, बिजली, पानी और गैस के बिल पमेंट शामिल होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में