Google बंद करने जा रहा है URL शॉर्टनर, इस दिन से नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

अगर आप भी यूआरल को छोटा करने के लिए गूगल यूआर शॉर्टनर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह खबर निराश कर सकती है, क्योंकि गूगल इसे अब बंद करने जा रहा है। Google ने साल 2009 में URL शॉर्टनर goo.gl को लॉन्च किया था जिसे अब कंपनी अगले महीने से बंद करने जा रही है।
वहीं 2019 के आने तक इसे पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। हालांकि इसका मतलब यह है नहीं कि जिन लिंक्स को इसके जरिए छोटा किया गया है वे काम नहीं करेंगे। सभी लिंक्स पूरी तरह से काम करते रहेंगे। 13 अप्रैल से इसे बंद करने की शुरुआत हो जाएगी। वहीं 30 मार्च 2019 को यह पूरी तरह से बंद हो जाएगा।

वहीं उन यूजर्स के लिए गूगल ने Bit.ly और Ow.ly का सुझाव दिया है जो यूआर को छोटा करना चाहते हैं। गूगल ने इसकी जानकारी अपने एक ब्लॉग पोस्ट में दी है। गूगल ने कहा है कि वह इस सर्विस को इसलिए बंद कर रहा है कि क्योंकि मार्केट में कई सारे यूआरएल शॉर्टनर आ गए हैं जिनका इस्तेमाल लोग गूगल यूआर शॉर्टनर से ज्यादा कर रहे हैं। बता दें कि गूगल का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी Bit.ly है।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में