HRD मंत्री ने किया 'स्टॉप स्मार्ट इंडिया हैकाथन' का आगाज, 36 घंटे में 408 तकनीक ईजाद करेंगे छात्र

दुनिया की सबसे बड़ी 36 घंटे तक चलने वाली नॉन स्टॉप स्मार्ट इंडिया हैकाथन 2018 प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को डिग्री में क्रेडिट स्कोर का लाभ भी मिलेगा। इस प्रतियोगिता से समस्याएं दूर करने के लिए जहां देश को तकनीक मिलेगी, वहीं क्रेडिट स्कोर से छात्र अधिक से अधिक तकनीक व इनोवेशन पर काम कर सकेंगे।
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने शुक्रवार सुबह 8 बजे दिल्ली के न्यू दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से हैकाथ़न 2018 का आगाज किया। देशभर में 28 नोडल सेंटर पर 1282 टीम और एक लाख छात्र लगातार 36 घंटे काम कर 408 तकनीक ईजाद करेंगे। इसमें 27 मंत्रालयों व विभाग के अलावा 17 राज्यों ने भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तकनीक तैयार करवाने की मांग रखी है। 

कंप्यूटर का डाटा पैन ड्राइव से नहीं होगा लीक
अब कंप्यूटर का डाटा पैन ड्राइव के माध्यम से लीक नहीं हो सकेगा। दरअसल, इसरो की डिमांड पर स्मार्ट इंडिया हैकाथन 2018 में इंजीनियरिंग के छात्र ऐसा पैन ड्राइव बना रहे हैं। जो सिर्फ एक ही कंप्यूटर या लैपटॉप में काम करेगा। जैसे ही एक कंप्यूटर की पैन ड्राइव दूसरे कंप्यूटर में लगेगी, उक्त कंप्यूटर का सारा डाटा अपने आप फॉरमेट हो जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में