आज से शुरू हो रहा IPL 2018 का महाकुंभ, सभी मैच फ्री में मोबाइल पर देखने हैं तो यहां आइए

IPL 2018 का आगाज 7 अप्रैल 2018 से हो रहा है और क्रिकेट का यह महाकुंभ 27 मई को खत्म होगा। वैसे आप इस बात से इनकार तो नहीं कर सकते कि भारत में क्रिकेट त्यौहार जैसा नहीं है। अगर आप भी एक क्रिकेट प्रेमी हैं तो जाहिर-सी बात है कि आप किसी भी कीमत पर आईपीएल मैच को देखना चाहेंगे तो चलिए हम आपको मोबाइल पर आईपीएल के सभी मैच फ्री में लाइव देखने का तरीका बताते हैं।
वैसे तो आपको जानकारी मिल ही गई होगी कि एयरटेल, जियो और हॉटस्टार को आईपीएल मैच के प्रसारण के अधिकार मिल गए हैं। तीनों कंपनियां अपने-अपने ऐप पर मैच को लाइव दिखाएंगी तो आइए जानते हैं इसके लिए तीनों ने क्या शर्तें रखी हैं।
माय जियो ऐप
अगर आप एक जियो यूजर हैं तो आप जियो ऐप पर सभी मैच देख सकते हैं। मैच के साथ-साथ आपको मुंबई में घर, करोड़ों रुपये और कार जीतने का भी मौका मिलेगा। वहीं जियो ने इसके लिए 251 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें 102 जीबी डाटा 51 दिनों की वैैधता के साथ मिलेगा।
एयरटेल टीवी
एयरटेल ने भी ऐलान कर दिया है कि उसके टीवी ऐप एयरटेल टीवी ऐप पर आप फ्री में सभी मैच देख सकेंगे और जियो की तरह ही एयरटेल भी अपने ग्राहकों को कई सारे ऑफर्स दे रहा है।
Hotstar
हॉटस्टार ने भी आईपीएल के लिए खास तैयारी की है। कंपनी ने सिर्फ 299 रुपये में आईपीएल के सभी मैच अपने मोबाइल ऐप पर दिखाने का ऐलान किया है। इस पैक के तहत आप IPL के अलावा अन्य मैच और अन्य खेल भी देख सकेंगे। इसके अलावा आप डीडी नेशनल पर भी फ्री में मैच देख सकेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब डीडी नेशनल पर आईपीएल का प्रसारण होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में