Mi TV से भी कम कीमत में थॉमसन ने भारत में लॉन्च किए तीन स्मार्ट टीवी, जानें फीचर्स

भारतीय टेलीविजन मार्केट में शाओमी को कड़ी टक्कर देने के लिए फ्रांस की थॉमसन ने गुरुवार को भारत में 3 नए स्मार्ट टीवी पेश किए हैं। टीवी की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। टीवी के खासियतों की बात करें तो कंपनी ने वीडियो क्वालिटी और कीमत का पूरा ख्याल रखा है। साथ ही सभी टीवी मेक इन इंडिया के तहत तैयार किए गए हैं। थॉमसन ने इसके लिए भारत में एसपीपीएल (सुपर प्लासट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड) के साथ पार्टनरशिप की है।
थॉमसन ने तीन टीवी लॉन्च किए हैं जिनमें 43 यूएचडी 4के, 40 स्मार्ट और 32 स्मार्ट टीवी शामिल हैं। तीनों टीवी की बिक्री शुक्रवार 13 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर दोपहर 12 बजे से होगी। थॉमसन 43 यूएचडी 4के स्मार्ट टीवी में डीफॉल्ट रूप से जीमेल, यूट्यूब, ट्वीटर, फेसबुक और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप मिलेंगे।

इसके अलावा में ये तीनें टीवी UHD 4K HDR को सपोर्ट करते हैं। इनमें शानदार साउंड के लिए 10W के दो स्पीकर्स भी मिलेंगे। वहीं इनमें 1.4GHz का प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Mali-T720 GPU, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज और मिरर कास्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi, HDMI, USB, SD कार्ड और हेडफोन जैक का भी सपोर्ट दिया गया है।


ये टीवी देखने में काफी स्लिम हैं और लॉन्चिंग के दौरान टीवी की पिक्चर क्वालिटी और साउंड क्वालिटी काफी शानदार रही। टीवी की कीमतों की बात करें तो थॉमसन समार्ट टीवी की कीमतें क्रमशः  32 इंच वाले टीवी 32एम3277 की कीमत 13,490 रुपये, 40 इंच वाले 40टीएम4099 की कीमत 19,990 रुपये और 43 इंच वाले वाले 43 यूएचडी 4K कीमत 27,999 रुपये है।


लॉन्चिंग के दौरान थॉमसन के भारतीय ब्रांड लाइसेंसी सुपर प्लासट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ श्री अवनीत सिंह मारवाह ने कहा, “हम थॉमसन जैसे अग्रणी और ऐतिहासिक ग्लोबल ब्रांड के साथ साझेदारी करके खुशी महसूस कर रहे हैं। ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देना, रोजगार के मौके पैदा करना और भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान करना एसपीपीएल की कोशिश और प्रतिबद्धता है।”

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi Redmi S2 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

कैमरा करेगा किसी भी भाषा में अनुवाद

WhatsApp में आया Today View का फीचर, जानें इसके बारे में