Ola ने किया बड़ा ऐलान, सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा 5 लाख तक का बीमा
OLA कैब ने गुरुवार को अपने यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान किया। ओला ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए इन ट्रिप इंश्योरेंस प्रोग्राम की लॉन्चिंग की। कैब एग्रीगेटर ओला ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अब यात्रियों को सफर के दौरान बीमा सुरक्षा का विकल्प देगी। इसके तहत शहर के अंदर सफर करने वाले यूजर्स सिर्फ 1 रुपये प्रीमियम पर बीमा सुरक्षा ले सकेंगे।
ओला ने एक बयान में कहा कि उसने देश में 110 से अधिक शहरों में यह कार्यक्रम लांच करने के लिए एको जेनरल इंश्योरेंस और आईसीआईसीआई लोंबार्ड जेनरल इंश्योरेंस के साथ करार किया है। कार्यक्रम के तहत पांच लाख रुपये का बीमा, फ्लाइट छूटने और सामान खोने पर कवर जैसे विकल्प होंगे।
शहर के अंदर प्रति राइड एक रुपये, ओला रेंटल के लिए 10 रुपये और ओला आउटस्टेशन के लिए 15 रुपये के प्रीमियम पर बीमा सुरक्षा ली जा सकेगी। यह सुविधा कैब, ऑटो, काली-पीली और ई-रिक्शा जैसे सभी उपयोगकर्ताओं के लिए है। बयान में कहा गया है कि अभी कार्यक्रम प्रमुख महानगरों में शुरू की जा रही है। आने वाले सप्ताहों में सभी शहरों में इसका विस्तार किया जाएगा।

Comments
Post a Comment